ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। थाना बीटा-2 क्षेत्र के अल्फा सेक्टर में एक प्रॉपर्टी डीलर के साथ एक व्यक्ति ने गाली गलौज कर मारपीट की। मारपीट के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।
शालीमार बाग नई दिल्ली निवासी अरुण जुनेजा उर्फ राजू पंजाबी ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह ग्रेटर नोएडा के अल्फा 2 में किराए पर रहता है। वह यहां प्रॉपर्टी डीलिंग का व्यवसाय करता है बीते 16 अक्टूबर को साकीपुर गांव निवासी सुशील भाटी उसके ऑफिस पर आया और गाली गलौज शुरू कर दी। उसने जब गाली देने का विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया।
चाचा ने रंजिश में की भतीजे की पिटाई
ग्रेटर नोएडा के थाना रबूपुरा क्षेत्र के ग्राम म्याना में चाचा ने अपने बेटों के साथ मिलकर भतीजे के साथ मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने अन्य परिजनों के साथ भी लाठी डंडों से मारपीट की घटना को अंजाम दिया। पीडि़त ने तीन लोगों के खिलाफ थाना रबूपुरा में मुकदमा दर्ज कराया है।
ग्राम म्याना निवासी संदेश त्यागी ने बताया कि वह एक कंपनी में मार्केटिंग मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। बीते 16 अक्टूबर को वह अपने गांव में गए हुए थे। रात्रि में खाना खाने के बाद वह अपने पिता की दुकान के बाहर फोन पर बात कर रहे थे। इस दौरान उनके चचेरे भाई सचिन ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इस बात का विरोध करने पर सचिन ने मौके पर अपने भाई विपुल व पिता राजेंद्र त्यागी को बुला लिया। तीनों आरोपियों ने लाठी डंडों से उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। संदेश त्यागी के मुताबिक मारपीट होता देखकर उसकी बहन पूनम व अमित उसे बचाने आए तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। इसके बाद तीनों आरोपी दुकान में घुसकर उनके पिता को भी पीटने लगे। संदेश त्यागी का आरोप है कि मारपीट के दौरान उनके गले से सोने की चेन तथा जेब में रखे 105000 निकाल लिए गए।
जमीन को लेकर पहले से चल रहा विवाद
पीडि़त के मुताबिक उसका अपने चाचा से जमीन को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा है। इस संबंध में उन्होंने कई जगह शिकायती पत्र दिए हुए हैं इसी कारण उनके चाचा उनसे रंजिश रखते हैं। पीडि़त की शिकायत पर थाना रबूपुरा पुलिस में मामला दर्ज कर लिया है और जांच पड़ताल कर रही है।
ग्रेटर नोएडा – नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।