
Greater Noida News : चिटहेड़ा गांव में मारपीट के मामले की विवेचना करने गई थाना दादरी की पुलिस टीम के साथ मारपीट और जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में नामजद अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
पुलिस टीम के साथ मारपीट, गाली-गलौज व जानलेवा हमला करने के आरोप में विनय, जयविंद्र व नेतराम को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने मंगलवार को पुलिस टीम के साथ मारपीट की वारदात को अंजाम दिया था।
Greater Noida News : बता दें कि वृद्ध महिला केला भगतनी ने गांव के ही अंतराम के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज व धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। वीआईईटी चौकी प्रभारी मलूक सिंह इस मामले की विवेचना कर रहे थे। चौकी प्रभारी मलूक सिंह, उप निरीक्षक अश्विनी कुमार, हेड कांस्टेबल अर्जुन व आसाराम के साथ इस मामले की विवेचना के लिए बीती शाम चिटहेड़ा गांव पहुंचे थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव में आरोपी अंतराम व उसके परिजनों ने पुलिसकर्मियों के साथ वाद विवाद शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। जब मामला बिगड़ता देख पुलिसकर्मी अपनी कार में बैठकर जाने लगे, तो अंतराम व उसके परिजनों ने कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
Greater Noida News : चौकी प्रभारी मलूक सिंह ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि अंतराम व उसके परिजनों ने पुलिस बल के साथ गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी, जिससे अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। आरोपियों द्वारा किए गए हमले में कई पुलिसकर्मी घायल भी हो गए।
इस संबंध में चौकी प्रभारी ने अंतराम व उसके परिजन ब्रह्मानंद, अनिल उर्फ भोला, फतेह, नेतराम, अनु, जयविंदर,प्रशांत, विनय, श्रीमती प्रीति, मनीषा, शीतल, जग्गो सहित 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
Greater Noida : किरायेदार ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, मकान मालिक परेशान
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें।
ग्रेटर नोएडा– नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।