Greater Noida News: पिज़्ज़ा हट के एरिया मैनेजर के साथ तीन युवकों ने की मारपीट
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 12:12 PM
Greater Noida News: (चेतना मंच) तुगलपुर स्थित अंसल प्लाजा मॉल के पिज़्ज़ा हट के एरिया मैनेजर के साथ तीन युवकों ने मारपीट की। पीडि़त ने पिज़्ज़ा हट के टीम मेंबर पर इस घटना को अंजाम दिलाने का शक जताते हुए थाना नॉलेज पार्क में मुकदमा दर्ज कराया है।
Greater Noida News In Hindi
कार से बाहर खींच लिया और मारपीट की
Greater Noida News: पिज़्ज़ा हट के एरिया मैनेजर विवेक राजन ने पुलिस की शिकायत में बताएं कि वह 21 अगस्त की शाम को अंसल प्लाजा मॉल से अपनी कार से घर के लिए निकले थे। परी चौक के पास बाइक सवार तीन युवकों ने ओवरटेक कर उनकी कार को रुकवा लिया। कार रुकते ही बाइक सवारों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर तीनों युवकों ने उन्हें कार से बाहर खींच लिया और मारपीट।
Greater Noida News: मारपीट के दौरान आरोपियों ने कहा कि अगर वह राजकुमार की नौकरी खाएगा तो उसे और गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इसके बाद आरोपी उसकी कार का शीशा तोडक़र धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
Greater Noida News In Hindi
आरोपियों की तलाश जारी
Greater Noida News: विवेक राजन के मुताबिक हमलावर जिस राजकुमार का नाम ले रहे थे वह पिज़्ज़ा हट में टीम मेंबर के रूप में कार्यरत है। उन्होंने राजकुमार पर इस घटना का शक जताते हुए तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
चांद पर भारत (India) का झंडा (Flag) लहराते ही उत्साह में झूमा नोएडा-ग्रेटर नोएडाग्रेटर नोएडा – नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।