Greater Noida News Today: प्लाटिंग की जमीन दिखाने ले गए युवक को मारपीट कर अधमरा किया
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
23 Aug 2023 09:08 PM
Greater Noida News Today: ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। थाना जारचा में आठ लोगों के खिलाफ अगवा कर जानलेवा हमला करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपियों ने पुराने रंजिश में युवक को मारपीट कर अधमरा कर दिया था। ग्राम लखनावली निवासी ललित ने बताया कि गलत 18 अगस्त की सुबह किसी व्यक्ति ने फोन कर बताएं कि उसका भाई सतीश जड़ासा थाना क्षेत्र के गोपालपुर के सामने अधमरी अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना के आधार पर वह तुरंत मौके पर पहुंचा और गंभीर रूप से घायल सतीश को दादरी स्थित नवीन अस्पताल में भर्ती कराया।
Greater Noida News Today:
पुरानी रंजिश में युवक को मारपीट कर अधमरा कर दिया
होश आने पर सतीश ने बताया कि 17 अगस्त को भजनपुरा दिल्ली निवासी योगेश, गोलू बंसल, विश्व कुमार ने उसे फोन करके प्लाटिंग की जमीन दिखाने के लिए राजबाग मेट्रो स्टेशन के पास बुलाया था। इसके बाद तीनों उसे अपनी गाड़ी में बैठकर छायसा जाने वाले रास्ते पर ले गए। रास्ते में तीनों आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। गाड़ी के शीशे बंद होने के कारण उसकी आवाज बाहर नहीं गई। इस दौरान आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उसके माथे पर लोहे की रोड तथा धारदार हथियार से वार कर घायल कर दिया। आरोपियों ने रस्सी से गला घोटकर उसे करने का प्रयास किया। बेहोश होने पर वह उसे मरा हुआ समझ कर रास्ते में फेंक कर फरार हो गए। ललित ने बताया कि उसके भाई की गांव के ही राजवीर, महेश पुत्र श्रीचंद भोले, महेंद्र पुत्र देवी राम से पुरानी रंजिश चली आ रही है। इसी रंजिश के कारण उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है।
Greater Noida News Today: