टोल प्लाजा बनता जा रहा दबंगों की दादागिरी का अड्डा
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
19 Oct 2023 07:10 PM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
19 Oct 2023 07:10 PM
ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। ईस्टर्न पेरिफेरल स्थित लुहारली टोल प्लाजा पर दबंगों द्वारा बिना टोल दिए वाहन निकालने का विरोध करना सिक्योरिटी गार्ड को महंगा पड़ा। दबंगों ने गनमैन के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पीडि़त गनमैन ने आरोपी के खिलाफ थाना दादरी में मुकदमा दर्ज कराया है।
मूल रूप से बुलंदशहर निवासी राकेश कुमार लोहारी टोल प्लाजा पर गनमैन के रूप में कार्यरत हैं। राकेश कुमार ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह टोल प्लाजा पर ड्यूटी पर तैनात था। इस दौरान टोल गेट पर कोट गांव निवासी संदीप और तिल बेगमपुर गांव निवासी जावेद वाहन लेकर पहुंचे। यह लोग बिना टोल दिए बूम बैरियर को हटाकर वहां से निकालने लगे। उसने जब इस बात का विरोध किया तो आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। राकेश कुमार के मुताबिक आरोपियों ने धमकी दी कि वह यहां से नौकरी छोड़ दे नहीं तो उसे जान से मार देंगे। इसके बाद आरोपी बैरियर को जबरन हटाकर अपनी गाडिय़ां निकाल कर मौके से चले गए। थाना प्रभारी ने बताया कि गनमैन की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश की जा रही है।
टोल प्लाजा पर ट्रक चालक ने की मारपीट
ग्रेटर नोएडा के थाना जेवर क्षेत्र के जेवर टोल प्लाजा पर ट्रक चालक व उसके साथी ने कार चालक के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। कार चालक के पिता ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मूल रूप से ग्राम कुराना थाना टप्पल जनपद अलीगढ़ निवासी ओंकार सिंह ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनका बेटा मनोज कुमार अपनी कार से बैंक स्टाफ को जट्टारी से लेकर नोएडा जा रहा था उसकी गाड़ी टोल प्लाजा जेवर पर पहुंची। टोल प्लाजा पर एक ट्रक काफी देर से खड़ा हुआ था। गाड़ी निकालने को लेकर मनोज की ट्रक चालक से कहासुनी हो गई। ट्रक चालक नंदकिशोर, अर्जुन व हरवीर ने वाद विवाद के दौरान मनोज के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। इस बात का विरोध करने पर तीनों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। मारपीट में मनोज को गंभीर चोट आई जिसके बाद बैंक स्टाफ ने उसे उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ग्रेटर नोएडा – नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।