
Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में मंगलवार को दिन निकलते ही एक दुखद हादसा हो गया। ग्रेटर नोएडा की गौर सौंदर्यम सोसाइट में एक छात्र ने 24वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी है। मौके पर पहुंची थाना बिसरख पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्रेटर नोएडा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे थाना बिसरख क्षेत्र के अंतर्गत गौर सौंदर्यम सोसाइटी के सुपरवाइजर ने थाना बिसरख पुलिस को सूचना दी कि सोसाइट की 24वीं मंजिल से एक व्यक्ति नीचे गिर गया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि मृतक का नाम प्रणव पुत्र अमन श्रीवास्तव (उम्र करीब 17 वर्ष) निवासी टावर आर्किड फ्लैट नंबर 2484 गौर सौंदर्यम है।
छात्र के 24वीं मंजिल से नीचे गिरते ही सोसाइट में हड़कंप मच गया। आनन फानन में सोसाइट के लोग अपने अपने फ्लैट से बाहर निकल आए और नीचे पहुंचे। छात्र की मौत से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि प्रथत दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की विधिक कार्यवाही जारी है। Greater Noida News