Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के गांव शिवराजपुर में शहीद राव ब्रह्म सिंह भाटी की 31वीं पुण्यतिथि के मौके पर उनके फोटो पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। 9 मई 1994 को सीआईएसएफ CISF पुलिस फायरिंग में गोली लगने से ब्रह्म सिंह भाटी की मृत्यु हो गई थी। ब्रह्म सिंह भाटी एनटीपीसी में जूनियर टाइपिस्ट के पद पर कार्यरत थे। किसान कोटा से नौकरी पर लगे थे। आज उनकी पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा का संचालन सुखबीर आर्य तिलपता ने किया। सभा की अध्यक्षता वीरेंद्र नंबरदार ने की। सभा का आयोजन सुदेश भाटी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य ने किया।
इस अवसर पर ये लोग रहे मौजूद
मनोज डाठा ने कहा की ब्रह्म सिंह भाटी समाजसेवी थे। राजू भाटी पाली ने कहा वह सबके दुख सुख में साथ रहते थे। हर पुण्यतिथि पर समाज उन्हें याद करता रहता है। श्रद्धांजलि देने वालों में मुख्य रूप से फकीरचंद नागर, राजकुमार भाटी राष्ट्रीय प्रवक्ता, गजराज नागर, मुकेश भाटी मुकदम वरिष्ठ भाजपा नेता, विजेंद्र नेता तिलपता, शक्ति भाटी तिलपता, परमाल भाटी, सोन,ू करतार भाटी, ब्रह्मजीत अघाना, राजेंद्र भाटी, बिल्लू भाटी, सतपाल भाटी, अंकित अघाना, गुड्डन नागर, पूजा भाटी, सुधीर भाटी, जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी डॉक्टर शशी बाला यादव, सपा महिला अध्यक्ष कुलदीप अघाना, मनोज सागर, गजेंद्र यादव आदि मौजूद थे। Greater Noida News