Greater Noida News : जेवर में धूमधाम से निकाली गई तिरंगा यात्रा
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:10 AM
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जेवर नगर में हर घर तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर निकाली गई तिरंगा यात्रा को लेकर युवाओं, बुजुर्गों, माताओं, बहनों में देशभक्ति के प्रति उत्साह है।
तिरंगा यात्रा में हजारों लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे नगर का भ्रमण किया। इस दौरान देश भक्ति गाने गूंज रहे थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी और भाजपा के जिलाध्यक्ष विजय भाटी रहे। उसके साथ जिले के भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे, उनमें मुख्य रूप से भाजपा जेवर विधानसभा से युवा नेता एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य मनजीत सिंह चिल्ला, आईटी संयोजक चंद्रमणि भारद्वाज, उत्तर प्रदेश हज कमेटी के अध्यक्ष सरफराज अली, भाजपा नेता संजीव शर्मा, मनोज जैन, पूर्व जिला महामंत्री धर्मेंद्र भाटी, मंडल उपाध्यक्ष संजय रावत, जिला मंत्री विकास चारोली, मदन प्रधान और पंकज चौधरी आदि उपस्थित रहे।