
Greater Noida News (चेतना मंच)। दिल्ली एनसीआर में दीपावली पर पटाखों के प्रयोग पर लगे प्रतिबंध के बावजूद लोग चोरी छुपे पटाखा बेचने के लिए पटाखे एकत्रित कर रहे हैं। थाना दादरी पुलिस ने एक गोदाम पर छापा मारकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए हैं।
थाना प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि एक सूचना के आधार पर दादरी के मोहल्ला ठाकुरान स्थित गोदाम से श्याम कुमार पुत्र प्रीतम सिंह को गिरफ्तार किया गया। गोदाम से विभिन्न प्रकार के पटाखों से भरे 43 कार्टून बरामद हुए। पूछताछ में श्याम कुमार ने बताया कि वह प्रदीप कुमार गुप्ता के यहां नौकरी करता है और यह माल उन्हीं का है। श्याम कुमार ने बताया कि प्रदीप गुप्ता के गोदाम में बड़ी संख्या में पटाखे रखे हुए हैं।
थाना प्रभारी बताया कि श्याम कुमार की निशानदेही पर गोदाम पर छापा मारा गया तो वहां बड़ी संख्या में प्रतिबंधित पटाखे रखे हुए मिले। गोदाम को खोलकर चैक किया गया तो उसमें गिन्नी कलर स्पार्क्स छोटा कुल 125 पैकेट, गिन्नी कलर स्पार्क्स बडा 150 पैकेट, गोल्डन स्टार राकेट 60 पैकेट, श्री कृष्णा प्रेम स्पार्कल 250 पैकेट, जय जवान बिग फ्लैश बुलट बम 720 पैकेट, अग्नि बम 50 पैकेट, सीती गीता अनार बम 80 पैकेट, जय जवान कलर स्पार्कल 08 पैकेट (बडी), बबली पार्टी 30 शाट बम 18 पैकेट, 105 कलर बाल (क्रोनेशन) 30 पैकेट, पैन्टा टाप 5 सिंगल शाट 90 पैकेट, अशोका अनार 68 पैकेट, गिन्नी स्पेशल फ्लावर पोट्स 180 पैकेट, अशोका अनार फ्लावर पोट्स 80 पैकेट एवं जिम्म ग्राउन्ड चक्कर अशोका 22 कार्टून भरे हुए हैं जिनमें प्रत्येक कार्टून में 150 पैकेट कुल 3300 पैकेट बरामद हुए।