
Greater Noida News : सड़क किनारे खड़े व्यवसायिक वाहनों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को थाना बादलपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से वाहनों से चोरी किया गया 20 लीटर डीजल, स्विफ्ट कार, तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं।
थाना प्रभारी ने बताया कि बीती रात्रि पुलिसकर्मी गश्त पर थे। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि वाहनों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्य कूड़ीखेड़ा गांव के पास फिजिकल एजुकेशन कॉलेज के पास स्विफ्ट कार में बैठे हुए हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस ने कार सवार सचिन पुत्र गोलू व राहुल पुत्र धर्मपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उनकी गाड़ी से दो कैन बरामद हुई जिनमें डीजल भरा हुआ था। तलाशी लेने पर इनके पास से तमंचा, कारतूस बरामद हुए।
Greater Noida News : पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 21 अगस्त की रात्रि को अपने साथी बिट्टू के साथ मिलकर रिलायंस कंपनी के बाहर खड़े ट्रक से डीजल चोरी किया था। डीजल चोरों ने कबूल किया कि वे वाहनों से डीजल को चोरी करने के बाद अन्य वाहन चालकों को बेच देते थे।
उन्होंने बताया कि किसी को शक न होए इसलिए वे स्विफ्ट से चलते थे। वाहन को चिह्नित करने के बाद वे अपनी स्विफ्ट कार उस वाहन से सटाकर लगा देते थे और चंद मिनटों में ही डीजल चोरी कर वहां से रफूचक्कर हो जाते थे।
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों ने वाहनों से डीजल चोरी करने की कई घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है।
Noida News : विवादित जमीन बेचकर पहले हड़पे ढाई करोड़ और अब मांगे 8 करोड़, मुकदमा दर्ज
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें।
ग्रेटर नोएडा– नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।