Greater Noida News : हेड़ कांस्टेबल से मारपीट में ग्राम प्रधान सहित दो गिरफ्तार
Greater Noida News: Caught stealing aluminum railing on the side of the expressway
भारत
चेतना मंच
28 Oct 2022 06:24 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा । अच्छेजा बुजुर्ग गांव में गुरुवार को दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपियों के अलावा इस मामले में एक नाबालिक को भी पुलिस संरक्षण में लिया गया है।
Greater Noida News :
थाना प्रभारी राधा रमण ने बताया कि गुरुवार को अच्छेजा बुजुर्ग गांव में एक व्यक्ति को बाइक से हल्की टक्कर लग गई थी। टक्कर लगने के विवाद में कुछ युवकों ने बाइक सवार की पिटाई कर दी। आरोपी युवक बाइक सवार को बेरहमी से पीट रहे थे इस दौरान बाइक सवार को बचाने आए दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल अमित व उनके साथी देशराज के साथ भी युवकों ने जमकर मारपीट की। युवकों ने उन्हें दौड़ा-दौड़ा पीटा। काफी देर तक गांव में बवाल का माहौल रहा। हेड कांस्टेबल अमित व उसके साथी ने किसी तरह से युवकों के चंगुल से छूट कर अपनी जान बचाई। इस संबंध में अमित ने थाना दनकौर में मुकदमा दर्ज कराया था।
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अच्छेजा बुजुर्ग के ग्राम प्रधान आसिफ पुत्र हशमत अली व फरमान को गिरफ्तार कर लिया है। इनके अलावा एक नाबालिक को भी पुलिस संरक्षण में लिया गया है।