Greater Noida News : दो वाहन चोर दबोचे, चोरी की दो बाइक व पार्ट्स बरामद
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 04:49 AM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। थाना एक्सप्रेस में पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की दो बाइक व एक बाइक के पार्ट्स बरामद हुए हैं।
थाना प्रभारी सरिता मलिक ने बताया कि पुलिस टीम गश्त पर थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति चोरी की स्प्लेंडर प्लस बाइक से सेक्टर-132 की तरफ आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने वाजिदपुर टी पॉइंट के पास बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू कर दी मुखबिर के इशारे पर बाइक सवार दो युवकों को रोकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर दोनों ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।
पुलिस टीम के मांगने पर दोनों बाइक के कागजात नहीं दिखा पाए। पूछताछ में दोनों युवकों ने अपना नाम प्रमोद पुत्र गंगा सिंह निवासी ग्राम नांगली बाजितपुर तथा विशाल पुत्र रिंकू जाटव निवासी ग्राम बाजितपुर बताते हुए स्वीकार किया कि उक्त बाइक चोरी की है। उन्होंने इस बाइक को दो माह पूर्व एडवांट बिल्डिंग के पास से चोरी किया था। इस बाइक को वह बेचने के लिए ग्रेटर नोएडा लेकर जा रहे थे। दोनों आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि उन्होंने सेक्टर-94 से भी एक बाइक कुछ दिनों पहले चोरी की थी चोरी की। इस बाइक को उन्होंने टायर पंचर लगाने वाली दुकान में छुपाकर रखा हुआ है।
Greater Noida News :
दोनों आरोपियों के निशानदेही पर चोरी की उक्त बाइक को बरामद किया गया। मौके से बाइक के कलपुर्जे भी बरामद हुए। चोरी की बाइक के चेचिस इंजन नंबर को ई चालान एप पर डालकर चेक किया गया तो पता चला कि उक्त बाइक सुल्तानपुरी नॉर्थ वेस्ट दिल्ली से चोरी की गई थी। दोनों आरोपियों ने वाहन चोरी की कई अन्य घटनाओं को भी अंजाम देना स्वीकार किया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।
ग्रेटरनोएडा– नोएडाकीखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएचेतनामंचसेजुड़ेरहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।