Greater Noida News : उत्तर प्रदेश शासन के आदेशों की अवहेलना करने पर यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण उप में उप महाप्रबंधक (सिविल) के पद पर तैनात राजेंद्र भाटी को निलंबित कर दिया गया है। यह आदेश औद्योगिक विकास विभाग के प्रमुख सचिव अनिल कुमार सागर ने जारी किए हैं।
उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास विभाग के प्रमुख सचिव अनिल कुमार सागर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि जनहित में शासन ने 30 जून 2023 को यीडा के उप महाप्रबंधक (सिविल) राजेंद्र भाटी को तबादला यूपीसीडा में करते हुए नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए थे। लेकिन उन्होंने कार्यभार ग्रहण नहीं किया। ऐसा करके उन्होंने शासकीय आदेशों की अवहेलना की है। इसी कारण उत्तर प्रदेश सरकारी सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियमावली 1999 के नियम-7 के तहत राजेंद्र भाटी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया है। Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।