
Greater Noida Crime News : ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में आए दिन चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। बढ़ती चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस द्वारा अनेकों अभियान चलाए जा रहे हैं। ऐसी ही एक घटना में थाना रबूपुरा पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने वर्कशॉप और मार्केट से बैटरी, इनवर्टर चोरी करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
दरअसल, थाना रबूपुरा पर एक व्यक्ति ने 31 अगस्त को उसकी वर्कशॉप से गाड़ियों के पार्टस चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। वहीं दूसरी घटना 20 जुलाई को रबूपुरा मार्केट से इनवर्टर और बैटरी चोरी करने की सामने आई थी। दोनों घटनाओं में मुकदमा दर्ज था। थाना रबूपुरा पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए गैंग बनाकर चोरी करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को गांव तिरथली की ओर सर्विस रोड के पास से गिरफ्तार किया गया है।
रबूपुरा थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए लाल पुत्र फजलु, आस मोहम्मद पुत्र कलुआ उर्फ शराबी, आबिद पुत्र सफिया, असलम पुत्र इकराम, इमरान पुत्र याकूब को गिरफ्तार किया है। आरोपी मूल रूप से थाना रबूपुरा क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो बङी बैटरी MATRISX, 2 बैटरी AMARON, मोटरसाइकिल की 4 बैटरी MATRIX, 2 इन्वैटर LIVFAST BOLT, कार के इंजन के पार्ट्स, वाटर पम्प वैगनआर, आयल पम्प वैगेनार सफेद धातु, ऐसेन्ट कार का स्टेरिंग पम्प, घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकल बरामद की है।
थाना रबूपुरा पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी कर पूछताछ में पता चला है आरोपी पहले मोटर साईकिल पर घुमकर दिन के समय रेकी करके क्षेत्र में कम्पनी व अन्य स्थानो से चोरी करने की योजना बनाते है फिर रात्री के समय अन्धेरे का फायदा उठाकर समान चोरी करते हैं। Greater Noida
ग्रेटर नोएडा - नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें। देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।