
सार Greater Noida : ग्रेटर नोएडा से एक दिल को दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक बुजुर्ग महिला का शरीर अपने ही घर की बालकनी में धूं धूं करके जलता हुआ नजर आ रहा है। नीचे हम वह वीडियो आपको दिखा रहे हैं लेकिन यदि आप कमजोर दिल वाले हैं तो इस वीडियो को मत देखना।
विस्तार यह दर्दनाक घटना ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के रबुपूरा कोतवाली क्षेत्र के गांव मिर्जापुर की है। शनिवार को हुए इस दर्दनाक हादसे में 80 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला अपने घर की बालकनी के बाहर से जा रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। हाईटेंशन लाइन के करंट के झटके इतने तेज थे कि बुजुर्ग महिला अंगूरी देवी बिजली के तार से चिपक गई, जिसके बाद उसके शरीर में आग लग गई।
ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि 80 वर्षीय अंगूरी देवी बालकनी के पास खड़ी थी। वहीं से जा रहे बिजली के तार से करंट लगने से वो झुलस गई जिसके कारण उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उत्तर प्रदेश के सबसे आधुनिक शहर ग्रेटर नोएडा की बगल में हुई इस घटना को लेकर लोग सरकार से सवाल पूछ रहे हैं। क्षेत्र के नागरिकों का कहना है कि घरों से टच होकर बिजली के तार फैले पड़े हैं। यह कौन सा सिस्टम है ? बिजली विभाग ने नियम बना रखा है कि बिजली लाइन किसी भी निर्माण यानि मकान, दुकान अथवा भवन से टच होकर नहीं जा सकती। फिर भला इस बुजुर्ग महिला की बालकनी से होकर बिजली की लाइन कैसे गुजर रही है ? नागरिकों का कहना है कि हमारा पूरा सरकारी सिस्टम निकम्मा है। इसी कारण सारे कायदे कानून तोड़कर बिजली के तार घरों के ऊपर फैलाए गए हैं। इन बिलली के तारों के कारण आए दिन लोगों की जान चली जाती है।
https://twitter.com/ManchChetna/status/1685476144840384512?t=VmdhHlr6_RpQ2XEgMgbR8Q&s=08