ग्रेटर नोएडा शहर में होगा उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा आयोजन, मुम्बई तक धूम
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:37 AM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:37 AM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा शहर में उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा आयोजन होने वाला है। ग्रेटर नोएडा शहर में स्थापित एक्सपो मार्ट में होने वाले इस आयोजन की धूम मुंबई तक सुनाई पड़ रही है। ग्रेटर नोएडा में होने वाले उत्तर प्रदेश के इस सबसे बड़े आयोजन में भारत के हर कोने से व्यापारी शामिल होंगे। इतना ही नहीं ग्रेटर नोएडा में होने वाले उत्तर प्रदेश के इस सबसे बड़े आयोजन में अन्य प्रदेशों के व्यापारी भी भाग लेंगे। ग्रेटर नोएडा शहर में एक ही छत के नीचे देशी तथा विदेशी व्यापारियों का संगम देखने लायक होगा। ग्रेटर नोएडा होने वाला वो उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा मेला होगा।
मुम्बई में होगा ग्रेटर नोएडा के सबसे बड़े आयोजन का प्रचार
जैसा कि हम आपको पहले भी बता चुके हैं कि ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा मेला लगाया जाने वाला है। उत्तर प्रदेश के इस सबसे बड़े मेले का नाम उत्तर प्रदेश ट्रेड शो है। उत्तर प्रदेश का यह सबसे बड़ा मेला उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश भर के व्यापारियों के लिए आकर्षण का केन्द्र बनेगा। ग्रेटर नोएडा में यह मेला 25 सितंबर 2025 से लेकर 29:सितंबर 2025 तक चलेगा। उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि ग्रेटर नोएडा में लगने वाले वढ ट्रेड शो के प्रचार प्रसार के लिए लगातार रोड शो किए जा रहे हैं कड़ी में देश की आर्थिक राजधानी मुंबई अब उत्तर प्रदेश की औद्योगिक और कारोबारी ताकत की साक्षी बनने जा रही है। ग्रेटर नोएडा में लगने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 से पहले देश के प्रमुख औद्योगिक शहरों में आयोजित किए जा रहे रोड शो की श्रृंखला में यह चौथा मेगा आयोजन 25 जुलाई को मुंबई के चर्चगेट स्थित आईएमसी चैम्बर आॅफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के वालचंद हीराचंद हॉल में आयोजित होगा। दिल्ली, हैदराबाद और बेंगलुरू जैसे शहरों में हुए आयोजनों में निवेशकों, अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों और उद्योगजगत से जुड़े लोगों ने उत्तर प्रदेश की नीतियों पर जिस भरोसे और उत्साह के साथ सहभागिता की, उसने यूपी को एक नई पहचान दी है। अब मुंबई में यह आयोजन न केवल निवेश की नई संभावनाओं को खोलेगा, बल्कि यूपी के व्यापारिक विजन को देश और दुनिया के सामने और मजबूती से रखेगा।
ग्लोबल ट्रेड हब बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
इस मेगा रोड शो का उद्देश्य उत्तर प्रदेश सरकार के निर्यात विजन 2025 को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर तक पहुंचाना है। इस आयोजन का नेतृत्व राज्य सरकार के एमएसएमई, खादी व ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान करेंगे। टीम योगी के अधिकारी राज्य में हो रहे बुनियादी बदलावों, बेहतर अधोसंरचना, उद्योग मित्र नीतियों और ईज आॅफ डूइंग बिजनेस के सुधारों की जानकारी प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम में विदेशी राजनयिक, दूतावास अधिकारी, उद्योग संगठन, अंतरराष्ट्रीय खरीदार, निवेशक, तकनीकी स्टार्टअप्स और एमएसएमई बड़ी संख्या में भाग लेंगे।
बेंगलुरू के बाद मुंबई में दिखेगी यूपी की टेक, फूड और टेक्सटाइल पावर
रोड शो में उत्तर प्रदेश के टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी, इलेक्ट्रिक व्हीकल, एग्रो और फूड प्रोसेसिंग तथा ओडीओपी जैसे ब्रांड्स की दमदार प्रस्तुतियां होंगी। बेंगलुरू में यूपी की औद्योगिक शक्ति को मिली सराहना के बाद अब मुंबई में यह एक और बड़ा मंच होगा जहां यूपी के इनोवेशन और इंटीग्रेशन का प्रभाव देखने को मिलेगा। उत्तर प्रदेश सरकार का ध्यान स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने पर है। ओडीओपी के माध्यम से हर जिले की पहचान को अंतरराष्ट्रीय पटल पर पहुंचाया जा रहा है। यह रोड शो न केवल व्यापारिक अवसरों को बढ़ावा देगा, बल्कि उत्तर प्रदेश को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी भी स्थापित करेगा।
अहमदाबाद में होगा अंतिम पड़ाव
मुंबई के बाद इस रोड शो श्रृंखला का अंतिम आयोजन 30 जुलाई को अहमदाबाद में होगा। इन सभी आयोजनों का मकसद 25 से 29 सितंबर 2025 के बीच ग्रेटर नोएडा में प्रस्तावित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 के प्रति उत्साह और भागीदारी सुनिश्चित करना है। यह ट्रेड शो इनोवेट, इंटीग्रेट, इंटरनेशनलाइज के विजन के साथ उत्तर प्रदेश को ग्लोबल कारोबारी मानचित्र पर एक मजबूत पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण होने जा रहा है।