Greater Noida: ग्रेटर नोएडा । जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन गौतमबुद्धनगर के बैनर तले अधिवक्ताओं ने आज अतिरिक्त परिवार न्यायालय का एक दिन का सांकेतिक बहिष्कार किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने न्यायालय के बाहर जमकर नारेबाजी भी की। आज सुबह एसोसिएशन के पदाधिकारियों की एक आपात बैठक बुलाई गई। बैठक में सर्वसम्मति से अतिरिक्त परिवार न्यायालय के एक दिन का सांकेतिक बहिष्कार का निर्णय लिया गया। बैठक के पश्चात बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने न्यायालय के बाहर धरना दिया और नारेबाजी की। अधिवक्ताओं का आरोप था कि अतिरिक्त परिवार न्यायालय की पीठासीन अधिकारी का व्यवहार अधिवक्ताओं के प्रति अच्छा नहीं है। इसको लेकर अधिवक्ताओं में खासा रोष व्याप्त है।