Greater Noida News : एसडीएस एनआरआई रेजिडेंसी की आम सभा में नवनिर्वाचित एओए का स्वागत
Welcome to the newly elected AOA in the general meeting of SDS NRI Residency
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 05:59 AM
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा। एसडीएस एनआरआई रेजिडेंसी की रविवार को आयोजित आम सभा में नवनिर्वाचित एओए का स्वागत किया गया। एओए का चुनाव 30 अक्टूबर को हुआ था।
Greater Noida News :
आम सभा का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्रेटर नोएडा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील भाटी, नवनिर्वाचित अध्यक्ष केएस राजौरा, उपाध्यक्ष सुनील शर्मा, सचिव कुलदीप सिंह और वरिष्ठ नागरिक रविंद्र शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। निर्वाचन कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप कुमार भारती एडवोकेट और उनकी टीम के सदस्यों का स्वागत किया गया। पुरानी कार्यकारिणी के सभी सदस्यों का सम्मान करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
Greater Noida News :
नवनिर्वाचित कोषाध्यक्ष डीसी पांडे ने पुरानी कार्यकारिणी से लिये हुए चार्ज का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि सुशील भाटी ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए सभी से सहयोग करने का आह्वान किया। अंत में आम सभा की अध्यक्ष ने धन्यवाद ज्ञापित किया।