
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। दहेज के लालच में कुछ लोग तमाम हदें पार कर लडक़ी वालों से मुंह खोलकर दहेज मांग रहे हैं। दहेज लोभी दहेज की मांग पूरी न होने पर अच्छा खासा रिश्ता भी तोड़ देने से गुरेज नहीं करते हैं। ऐसा ही एक मामला ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में सामने आया है। दहेज की मांग पूरी न होने पर वर पक्ष निर्धारित तिथि पर बारात लेकर नहीं आया। पीडि़ता के पिता ने थाना सूरजपुर में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
ग्रेटर नोएडा के डेल्टा-1 सेक्टर निवासी रमेश (काल्पनिक नाम) ने बताया कि उन्होंने अपनी छोटी बहन की शादी गुडग़ांव जनपद के गांव भोरा कला निवासी हेमंत चौहान के साथ तय की थी। रिश्ता तय करते समय हेमंत और उसके परिवार ने कहा कि वह शादी में कोई दहेज नहीं लेंगे। 22 अक्टूबर 2022 को उनकी बहन और हेमंत की रिंग सेरेमनी ग्रेटर नोएडा के लोग वुड ग्रीन बैंक्विट एंड रिसोर्ट में हुई थी। विवाह के लिए 14 फरवरी 2023 की तिथि निर्धारित हुई थी। 15 जनवरी 2023 को वह हेमंत के घर शादी की पीली चि_ी देकर आया और पूरा परिवार शादी की तैयारियों में जुट गया। 14 जनवरी को हेमंत चौहान की मां मधु देवी ने उसकी मां को फोन कर पूछा कि वह दहेज में क्या-क्या दे रहे हैं। उनकी मां ने बताया कि परिवार के साथ सदस्यों के लिए उन्होंने सोने की अंगूठी बनवाई है लडक़ी के लिए करीब 50 तोले सोने के गहने हैं। 31 रिश्तेदारों के लिए कपड़े तथा मारुति ग्रैंड विटारा सिग्मा कार खरीद ली है इसके अलावा घर का तमाम दान दहेज का सामान भी खरीद लिया गया है।
मधु चौहान ने कहा कि उनके 10 और रिश्तेदारों के लिए उन्हें सोने की अंगूठियां बनवाकर देने होंगी। साथ ही 51 रिश्तेदारों को कपड़े देने होंगे इसके अलावा कैश में 11 लाख तथा फाच्र्यूनर कार देना होगा। उन्होंने जब यह मांग पूरी करने से इनकार किया तो हेमंत और मधु चौहान ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद हेमंत के जीजा नवदीप से बात की गई तो उसने हेमंत से उनकी मुलाकात कराई मुलाकात के बाद हेमंत नवदीप और उसकी बहन जूही ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। निर्धारित तिथि पर आरोपी बारात लेकर नहीं पहुंचे। उन्होंने जब सगाई के दौरान दिए गए उपहार और सामान को वापस लौटने की मांग की तो आरोपियों ने सामान और उपहार भी लौटने से साफ इंकार कर दिया। थाना प्रभारी बताया कि पीडि़त की शिकायत पर हेमंत चौहान, उदयवीर सिंह, मधु, नवदीप व जूही के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।