
Snake Bite Noida: हिन्दी न्यूज़: ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। गुलिस्तानपुर गांव में एक महिला को जहरीले सांप ने काट लिया। गंभीर स्थिति में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं मकान की तराई करते समय एक युवक को करंट लग गया जिससे उसकी मौत हो गई।
गुलिस्तानपुर निवासी कुलदीप की पत्नी प्रेमलता को घर में सांप ने काट लिया था हालत बिगडऩे पर परिजनों ने उसे उपचार के लिए कासना स्थित जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान प्रेमलता की मौत हो गई सूचना मिलने पर थाना सूरजपुर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।