Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के जलपुरा गांव में एक महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली पुलिस ने दरवाजा तोडक़र महिला के शव को फांसी के फंदे से उतरा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया महिला पिछले काफी समय से मानसिक अवसाद से ग्रस्त थी।
थाना प्रभारी सरिता सिंह ने बताया कि सोमवार को सूचना मिली कि जलपुरा गांव में राजकिशोर के मकान में रहने वाले शक्तिनाथ चौधरी की पत्नी सोनी चौधरी कमरे का दरवाजा नहीं खोल रही है। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कई बार दरवाजा खटखटाया लेकिन सोनी चौधरी ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद पुलिस दरवाजा तोडक़र अंदर दाखिल हुई तो सोनी चौधरी फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी।
Greater Noida News
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शक्ति नाथ चौधरी मूल रूप से जनपद खगडिय़ा बिहार का रहने वाला है और दो माह पहले ही अपनी पत्नी और बच्चों के साथ जलपुरा गांव में किराए पर रहने के लिए आया था। शक्ति नाथ चौधरी सुबह अपनी ड्यूटी पर चला गया था। शाम के समय जब वह वापस लौटा तो उसे घर का दरवाजा बंद मिला। शक्ति नाथ चौधरी ने पुलिस को बताया कि सोनी चौधरी पिछले काफी समय से मानसिक अवसाद से ग्रस्त थी और उसका इलाज चल रहा था।
ग्रेटरनोएडा– नोएडाकीखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएचेतनामंचसेजुड़ेरहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।