Greater Noida News : लिफ्ट में महिला से छेड़छाड़, भद्दे कमेंटस भी किये
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 01:47 PM
Greater Noida News : मिगसुन ग्रीन मैग्नेशम सोसाइटी की लिफ्ट में शराब के नशे में एक व्यक्ति ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। महिला ने थाना सूरजपुर में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
Noida News :
सोसाइटी में रहने वाली एक महिला ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह बीती शाम बाजार से घर वापस आ रही थी। अपने फ्लैट पर जाने के लिए वह लिफ्ट में सवार हुई। इस दौरान लिफ्ट में एक व्यक्ति शराब पिए हुए खड़ा था। उक्त व्यक्ति ने उसे अकेला देख कर उस पर उल्टे सीधे कमेंट करने शुरू कर दिए और उसे छूने की कोशिश की। महिला ने लिफ्ट रुकते ही भाग कर अपनी जान बचाई। महिला ने बताया कि इसके बाद उन्होंने सोसाइटी के मेंटेनेंस स्टाफ से संपर्क कर सीसीटीवी कैमरे की वीडियो रिकॉर्डिंग देखी तो पता चला कि उक्त व्यक्ति सोसाइटी में ही रहता है। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।