Greater Noida News : नवजात के साथ लिफ्ट में फंसी महिला, बाल-बाल बची जान
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 12:55 AM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा वेस्ट से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसमें एक महिला और उसके 4 माह के नवजात की जान बाल-बाल बची। दरअसल ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पंचशील हायनिश सोसाइटी के टॉवर-2 में साक्षी कालरा नामक महिला अपने 4 माह के बच्चे के साथ लिफ्ट में लगभग 20 मिनट तक फंसी रही। हालांकि 20 मिनट के बाद लिफ्ट खुद ही चल पड़ी और वह महिला अपने बच्चे के साथ प्रथम तल पर सुरक्षित लिफ्ट से बाहर आ गई। लेकिन इस दौरान सबकी जान सांसत में फंसी रही।
मिली जानकारी के अनुसार सौरभ कालरा सोसाइटी के टॉवर-2 के 14वें तल्ले पर अपने परिवार के साथ रहते हैं। गुरुवार को पूरा परिवार रक्षाबंधन मनाकर सोसाइटी वापस लौटा था। इसके बाद बेसमेंट में कार पार्क करने के बाद सौरभ कालरा ने अपनी पत्नी साक्षी कालरा को अपने 4 माह के बच्चे के साथ घर भेजने के लिए लिफ्ट में चढ़ा दिया।
Greater Noida News in Hindi
लिफ्ट का न अलार्म बजा, न दरवाजा खुला
Greater Noida News : आरोप है कि साक्षी और 4 माह के बच्चे के लिफ्ट में सवार होने के बाद लिफ्ट का दरवाजा बंद तो हो गया, लेकिन लिफ्ट ऊपर की ओर नहीं गई। इस दौरान बटन दबाने पर भी न तो लिफ्ट का अलार्म बजा और न ही उसका दरवाजा खोला जा सका। तब सुरक्षाकर्मियों को घटना की जानकारी दी गई।
लिफ्ट के पास पहुंचे सुरक्षाकर्मियों से जब लिफ्ट का दरवाजा खोलने को कहा गया, तो उन्होंने बताया कि उनके पास लिफ्ट की चाबी ही नहीं है। इस बीच लगभग 20 मिनट तक लिफ्ट के अंदर फंसे रहने के कारण साक्षी कालरा और उनके 4 माह के बच्चे की हालत बिगड़ने लगी।
अचानक ही चल पड़ी लिफ्ट, तब बची जान
Greater Noida News : इस बीच लिफ्ट अचानक चल पड़ी और पहले तल्ले पर जाकर रुक गई। इसके बाद साक्षी कालरा अपने 4 माह के बच्चे के साथ लिफ्ट से बाहर निकल सकीं। हालांकि तब तक उन दोनों की हालत खराब हो चुकी थी और पूरा परिवार सहम चुका था।
बता दें कि लिफ्ट में फंसने का यह पहला मामला नहीं है। ऐसी घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं। बिल्डर्स के ऊपर भी लिफ्ट की मेंटेनेंस ठीक से नहीं करने के आरोप लगते रहते हैं। यहां तक कि लिफ्ट के गिरने के कारण एक महिला को अपनी जान से हाथ भी धोना पड़ा है। लेकिन इस गंभीर मसले के समाधान के लिए प्रशासन और बिल्डर्स में से कोई भी ठोस कदम उठाता नजर नहीं आ रहा है।
KBC 15 Winner : सीजन के पहले करोड़पति बने 21 साल के UPSC Aspirants जसकरण सिंहदेश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।