यीडा ने एक ही दिन में बेच दिए 85 करोड़ रूपए के भूखंड
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
15 Mar 2024 06:49 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा तथा आगरा के बीच विकसित हो रहे यमुना सिटी में जमीनों के रेट आसमान छू रहे हैं। यमुना सिटी में विकसित हो रहे जेवर एयरपोर्ट के कारण तेजी से जमीन खरीदी तथा बेची जा रही है। जेवर एयरपोर्ट के निकट यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने एक ही दिन में 85 करोड़ रूपए के प्लाट भूखंड बेच दिए हैं। माना जा रहा है कि जेवर एयरपोर्ट के विधिवत शुरू होने तक यीडा के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर जमीन की खरीद फरोख्त होगी।
इंस्टीट्यूशनल प्लॉट बेचे
आपको बता दें कि यीडा ने जेवर एयरपोर्ट के आसपास नर्सिंगहोम, कॉर्पोरेट ऑफिस तथा स्मूल बनाने के लिए भूखंड योजना (प्लाट स्कीम) निकाली थी। बृहस्पतिवार को यीडा के 8 भूखंड 85.85 करोड़ रूपए में बेचे गए। यीडा में जेवर एयरपोर्ट के आसपास संस्थागत यानि कि इंस्टीट्यूशनल प्लाट की नई योजना निकालने पर भी विचार कर रहा है। जेवर एयरपोर्ट के कारण यीडा के प्लॉट खरीदने के लिए देश भर से निवेशक प्रयास कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को एक ही दिन में बेचे गए 85 करोड़ रूपए के भूखंड बेचने की खबर चर्चा का विषय बनी हुई है।
इन कंपनियों को मिले प्लॉट
यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के प्रवक्ता ने बताया कि जेवर एयरपोर्ट के पास यमुना सिटी में यमुना प्राधिकरण द्वारा संस्थागत श्रेणी के आठ भूखंडों का बृहस्पतिवार को ई-नीलामी के माध्यम से आवंटन किया गया। इन भूखंडों के आरक्षित मूल्य के सापेक्ष प्राधिकरण को 5.65 करोड़ रुपये अधिक मिले हैं। कॉरपोरेट ऑफिस का एक भूखंड दोगुनी कीमत पर बिका है। इससे यीडा सिटी में 85 85 करोड़ रुपये का निवेश आएगा और 583 लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
Greater Noida News
यमुना प्राधिकरण ने संस्थागत श्रेणी के तहत नर्सिंग होम, सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कॉरपोरेट ऑफिस और अस्पताल के लिए भूखंडों की योजना निकाली थी। नर्सिंग होम के 6 भूखंड के सापेक्ष 14, कॉरपोरेट ऑफिस के 1 भूखंड के सापेक्ष 14, सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 1 भूखंड के सापेक्ष 1 आवेदन प्राप्त हुआ था। इन भूखंडों का कुल आरक्षित मूल्य 31.48 करोड़ रुपये रखा गया था। बृहस्पतिवार को ई-नीलामी के माध्यम से भूखंडों का आवंटन किया गया। ई- नीलामी में मेसर्स मेट्रो इंडिया लिमिटेड, मेसर्स जेपीएस रियल स्टेट, मेसर्स एएआर मेडिकल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स नवीन मेडिकेयर प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स नवीन मेडिकेयर प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स रामराज ना वेलनेस प्राइवेट लिमिटेड ने नर्सिंग ड होम, फ्लैक्स कैपिटेल प्राइवेट लिमिटेड ने कॉरपोरेट ऑफिस और सुभाष इंफ्रा इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड ने बाजी मारी है। सभी 8 का भूखंडों के लिए आरक्षित मूल्य 31.48 करोड़ के सापेक्ष 37.12 करोड़ रुपये की बोली लगी है।