पुलिस कस्टडी में हुई युवक की हत्या ?, पूरी पुलिस चौकी सस्पेंड
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 12:19 AM
Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में पुलिस कस्टडी में मौत का मामला लगातार बड़ा होता जा रहा है। ग्रेटर नोएडा की पुलिस पर मृतक के भाई ने अपने भाई की पुलिस चौकी में हत्या करने का आरोप लगया है। इस बीच नोएडा की पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर ग्रेटर नोएडा की चिपियाना पुलिस चौकी में तैनात सभी पुलिस वालों को निलंबित(सस्पेंड) कर दिया गया है। ग्रेटर नोएडा में तैनात पुलिस के अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं।
क्या है पूरा मामला
आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा की चिपियाना पुलिस चौकी की पुलिस एक युवक को किसी केस के मामले में पूछताछ के लिए चौकी पर लाई थी। बीती रात हिरासत में लिए गए युवक की ग्रेटर नोएडा पुलिस की कस्टडी में ही मौत हो गई। ग्रेटर नोएडा में हुई इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में तैनात नोएडा पुलिस कमिश्नरेट के अफसर इस घटना को आत्महत्या बताने की कोशिश में जुटे हुए हैं।ग्रेटर नोएडा पुलिस की कस्टडी में मरने वाले युवक का नाम योगेश है। योगेश मूल रूप से अलीगढ़ का रहने वाला था। ग्रेटर नोएडा पुलिस के पास बलात्कार का एक मामला लखनऊ से ट्रांसफर होकर आया था। उस मामले में योगेश को आरोपी बनाया गया है। उसी केस के मामले में ग्रेटर नोएडा की पुलिस ने योगेश को कस्टडी में ले रखा था। कस्टडी के दौरान युवक की मौत से पूरा पुलिस महकमा हिला हुआ है।
पुलिस चौकी में हुई हत्या
इस मामले में मृतक योगेश के भाई जितेंद्र ने ग्रेटर नोएडा पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतक के भाई का कहना है कि उसके भाई को ग्रेटर नोएडा पुलिस घर से उठाकर चिपियाना चौकी पर लाई थी। पुलिस की एक दरोगा ने उसके भाई को छोड़ने के लिए ₹5 लाख मांगे थे। उसने ₹1 लाख दे दिए थे तथा चार लाख रुपए बृहस्पतिवार की सुबह देने को कहा था। उसका आरोप है कि बुधवार तथा बृहस्पतिवार की रात को पुलिस वालों ने उनके भाई की हत्या कर दी।
इस वीडियो में सुने क्या बोल रहा है मृतक का भाई
[video width="700" height="400" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2024/05/Untitled-design-1.mp4"][/video]
पूरी चौकी सस्पेंड
इस बीच नोएडा की पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में स्थित चिपियाना पुलिस चौकी पर तैनात सभी पुलिस वालों को सस्पेंड कर दिया गया है। ग्रेटर नोएडा में तैनात DCP श्रीमती सुनीति सिंह ने कहा कि इस मामले में जल्दी ही ठोस कार्रवाई की जाएगी।
वीडियो में सुनने की क्या बोली ग्रेटर नोएडा की DCP श्रीमती सुनीति सिंह
[video width="496" height="288" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Video-2024-05-16-at-13.48.56-1.mp4"][/video]