दोस्तों की धमकियों से परेशान शख्स ने उठाया खौफनाक कदम
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 03:18 AM
Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां शराब पिलाने के बाद दोस्तों द्वारा की जाने वाली पिटाई से आहत होकर युवक द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। युवक के चाचा ने दो आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में थाना बीटा 2 में मुकदमा दर्ज कराया है।
शराब पिलाकर की मारपीट
नट मढैया गांव का निवासी सुनील ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले शीलू व अजय आए दिन उसके भतीजे कुंदन को शराब पिलाकर उसके साथ मारपीट करते थे। कुंदन ने कई बार घर आकर इसकी शिकायत की थी। परिजनों ने कुंदन को दोनों के साथ बैठने से मना किया। 21 जुलाई की रात को भी शीलू व अजय ने उसके भतीजे कुंदन को शराब पिलाकर उसके साथ मारपीट की।
दोस्तों ने दी जान से मारने की धमकी
शराब के नशे में घर पहुंचे कुंदन ने मारपीट की जानकारी परिजनों को दी। कुंदन ने बताया कि उसके दोस्त उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं जिस पर उन्होंने उसे दोस्तों के साथ बैठने से मना किया। इस पर कुंदन गुस्सा हो गया और फांसी के फंदे पर लटक गया। परिजनों ने उसे फंदे से नीचे उतरा और आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।