विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में हुए चर्चित निक्की भाटी मौत मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। दहेज हत्या के आरोपों और कई गिरफ्तारियों के बाद चर्चा में आए इस प्रकरण में अब दोनों पक्षों के बीच पंचायत के जरिए आपसी समझौता हो गया है।

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में हुए चर्चित निक्की भाटी मौत मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। दहेज हत्या के आरोपों और कई गिरफ्तारियों के बाद चर्चा में आए इस प्रकरण में अब दोनों पक्षों के बीच पंचायत के जरिए आपसी समझौता हो गया है। समझौते के तहत निक्की के बच्चों के नाम संपत्ति करने और आर्थिक सहयोग देने पर सहमति बनी है। साथ ही निक्की की बहन कंचन को वापस ससुराल भेजने का निर्णय भी लिया गया है। परिजनों के अनुसार, कोर्ट में शपथपत्र (एफिडेविट) दाखिल कर केस वापस लेने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। हालांकि मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है, इसलिए कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी। Greater Noida News
21 अगस्त 2025 को 26 वर्षीय निक्की भाटी की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई थी। घटना के बाद परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया था, जिसके बाद मामला तेजी से तूल पकड़ गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 23 अगस्त 2025 को मुख्य आरोपी पति विपिन भाटी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। इसके बाद सास दयावती, ससुर सत्यवीर और जेठ रोहित भाटी को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। Greater Noida News
निक्की के पिता भिखारी सिंह के मुताबिक करीब 20 दिन पहले दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई थी, जिसमें बच्चों के भविष्य को प्राथमिकता देते हुए समझौते पर सहमति बनी। पंचायत में तय किया गया कि संपत्ति बच्चों के नाम की जाएगी और परिवार को आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। Greater Noida News
विज्ञापन