
ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में पुलिस ने पहले रविवार को बड़ा एक्शन लिया था। मुख्य आरोपी और मृतका का पति विपिन मुठभेड़ के बाद दबोचा गया। गिरफ्तारी से पहले उसने पुलिसकर्मी की पिस्तौल छीनकर फायरिंग तक कर दी थी, लेकिन जवाबी कार्रवाई में गोली लगने के बाद वह काबू में आया। इसके तुरंत बाद पुलिस ने निक्की की सास को भी सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।
[video width="848" height="480" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2025/08/WhatsApp-Video-2025-08-25-at-10.36.28-AM-1.mp4"][/video]ग्रेटर नोएडा में उजागर हुए निक्की मर्डर केस ने समाज को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस की जांच बताती है कि दहेज की भूख निक्की की मौत का कारण बनी। आरोप है कि पति और ससुराल वालों ने पहले उसे बेरहमी से पीटा और फिर पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। पड़ोसियों की मदद से उसे अस्पताल तो पहुंचाया गया, मगर इलाज के दौरान निक्की की सांसें थम गईं। बहन की शिकायत पर पति, सास और जेठ पर मुकदमा दर्ज किया गया।
निक्की के पिता ने बताया कि 2016 में दोनों बेटियों की शादी एक ही परिवार में की गई थी। निक्की की शादी विपिन भाटी से और बड़ी बहन कंचन की शादी रोहित भाटी से हुई थी। परिवार का आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांगें खत्म होने का नाम नहीं ले रही थीं।
पहले स्कॉर्पियो, फिर बुलेट, और उसके बाद 36 लाख रुपये की मांग रखी गई। परिवार का कहना है कि दोनों भाई बेरोजगार थे और आए दिन पैसे ऐंठने की कोशिश करते थे। यहां तक कि निक्की के लिए खोले गए ब्यूटी पार्लर से भी विपिन चोरी करने लगा था। Nikki bhati Murder Case