
ग्रेटर नोएडा में 28 वर्षीय निक्की भाटी की हत्या का मामला पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। हर रोज इस हत्याकांड से जुड़े नए खुलासे सामने आ रहे हैं, जो पुलिस की जांच को और जटिल बना रहे हैं।बता दें कि बीतें 21 अगस्त की रात ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में दहेज के लिए 28 साल की निक्की भाटी की जलाकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस हत्या में आरोप उसके ही पति विपिन भाटी पर लगाया है। घटना के बाद कासना पुलिस ने घर से ज्वलनशील पदार्थ बरामद किया है, जिसका इस्तेमाल करके निक्की को आग के हवाले किया गया। Greater Noida Nikki Bhati Murder Case
जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि घर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों में सेकंड फ्लोर का कैमरा बंद मिला, जबकि गेट और घर के बाहर स्थित दुकान के कैमरे चालू थे। इन फुटेज में विपिन भाटी घर के बाहर दिखाई दे रहे हैं। यह मामला ग्रेटर नोएडा में अब भी सुर्खियों में है और जांच की गुत्थियां लगातार उलझती जा रही हैं।
ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में हुई इस घटना में पुलिस ने घर से ज्वलनशील पदार्थ बरामद किया है, जिससे निक्की को आग लगाई गई। हालांकि घर के सेकंड फ्लोर के सीसीटीवी कैमरे उस समय बंद पाए गए, जबकि घर के बाहर और गेट पर लगे कैमरे चालू थे। इन फुटेज में आरोपी पति विपिन भाटी घर के सामने वाली बेकरी से होते हुए घर में जाते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने घर के अंदर और बाहर लगे सभी कैमरों की फुटेज के साथ आसपास की सड़क के कैमरों की भी जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच के अनुसार विपिन घर के अंदर जाने से पहले 05:30 से 06:00 बजे के बीच दुकान के बाहर मौजूद था।
यूपी महिला आयोग ने इस मामले में निक्की के माता-पिता और बहन कंचन से भी पूछताछ की है। कंचन का कहना है कि उसने निक्की के जलते हुए शरीर का वीडियो बनाया और FIR दर्ज करवाई थी। उसने यह भी दावा किया कि वह बीच-बचाव करने की कोशिश कर रही थी। पुलिस अब कंचन के बयान की दोबारा विस्तार से जांच करेगी, क्योंकि बयान और सीसीटीवी फुटेज में कई अंतर सामने आए हैं।
निक्की की मौत 21 अगस्त की रात हुई। अस्पताल की रिपोर्ट में सिलेंडर फटने से आग लगने की बात कही गई है, लेकिन पुलिस घटनास्थल पर इस संबंध में कोई सबूत नहीं पाई। वहीं, घर में ज्वलनशील पदार्थ और लाइटर बरामद हुए हैं। सीसीटीवी फुटेज में घटना के समय विपिन घर के पास दुकान के बाहर खड़ा दिखाई दे रहा है। जांच में यह भी सामने आया है कि विपिन के विवाहेतर संबंध थे। इससे जुड़ी तस्वीरें भी पुलिस के हाथ लगी हैं। जानकारी के मुताबिक विपिन अपनी प्रेमिका के साथ मारपीट भी करता था। Greater Noida Nikki Bhati Murder Case