
Greater Noida News : निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल निषाद पार्टी का मेरठ मंडलीय शिक्षण प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सरदार पटेल लोक सांस्कृतिक संस्थान ग्रेटर नोएडा में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर संजय निषाद रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जब तक आम नागरिक राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखकर जागरूक नहीं होगा तब तक देश का विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि आम नागरिक राजनीतिक रूप से जागरूक हो।
उन्होंने कहा कि पिछड़े एवं निर्बल वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए केंद्र की मोदी एवं यूपी की योगी सरकार मिलकर काम कर रही है। निषाद समाज को उनके अधिकारों को दिया जा रहा है। हम सब मिलकर राष्ट्रहित में भारत सरकार का समर्थन करें। उन्होंने पीएम मोदी को जन्म दिन की बधाई देते हुए कहा कि देश और समाज का हित सर्वपरि है।
इस मौके पर गुर्जर वीरेंद्र डाढा प्रभारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश निषाद पार्टी ने कहा कि हम गांव गांव, गली गली जाकर आम आदमी को जागरूक करेंगे। निषाद पार्टी भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी पार्टी है। इस मौके पर पूर्व मंत्री उदयवीर कश्यप प्रदेश, अध्यक्ष बाबूराम निषाद, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार निषाद, पूरन कश्यप राष्ट्रीय सचिव आदि सैकड़ों पदाधिकारी मौजूद रहे। Greater Noida News