
Greater Noida : भारतीय जनता पार्टी के प्रथम जिलाध्यक्ष रहे प्रणीत भाटी ने कहा है कि नूंह एवं मेवात में हुई हिंसक घटना देश के लिए शर्मसार करने वाली घटना है। उन्होंने कहा कि दंगा करने वालों पर सरकार अब सख्ती से पेश आ रही है तो लोग बिलबिला रहे हैं।
चेतना मंच से बातचीत करते हुए श्री भाटी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से संविधान में विश्वास रखने वाली पार्टी रही है लेकिन कुछ उपद्रवी तत्व हरियाणा में माहौल बिगाड़ने का जो काम किए हैं उसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी में अभी से लग गई है बूथ स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।