
Greater Noida (चेतना मंच)। लुक्सर स्थित जिला कारागार की जेल वॉडर्न की फेसबुक आईडी पर अज्ञात व्यक्ति ने अभद्र टिप्पणी व अपशब्दों का प्रयोग किया। महिला वॉडर्न ने थाना ईकोटेक-1 में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
जेल वॉडर्न ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि गत 15 जून को उनके फेसबुक आईडी पर जेल वार्डन यूपी के नाम से बनी आईडी से अपशब्दों का प्रयोग किया गया। दोनों आईडी से उनके चरित्र पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। फेसबुक आईडी पर की गई पोस्ट पढऩे के बाद से वह मानसिक रूप से तनाव में हैं।
जेल वार्डन ने अपनी रिपोर्ट में सवाल उठाया कि जेल परिसर में महिलाएं कितनी सुरक्षित हैं और उनके चरित्र पर कोई भी अज्ञात व्यक्ति धड़ल्ले से अपशब्दों का प्रयोग कर रहा है और प्रशासन द्वारा रोकने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।
उन्होंने व्यक्ति की निजता का खुलेआम हनन व मानसिक शोषण का आरोप लगाते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इस संबंध में थाना प्रभारी का कहना है कि जिन आईडी से अपशब्दों का प्रयोग किया जा रहा है उनका आईपी एड्रेस निकलवा कर आरोपी तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
Read More - Noida News : यमुना प्राधिकरण पर हो रही धन की बौछार, सुपरहिट साबित हुई प्लॉटों की योजनानोएडा में बेखौफ चोरों ने अलग-अलग स्थानों पर चोरी की तीन वारदात को अंजाम दिया। चोर मोबाइल फोन, टीवी, सिल्वर कोइंस व 5 बैटरी चोरी कर ले गए। पीडि़तों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अट्टा गांव में रहने वाले सुनील ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि वह गत 26 जुलाई को अपने कमरे में सो रहा था। गर्मी अधिक होने के कारण उसने कमरे का दरवाजा खुला छोड़ रखा था। कुछ देर बाद जब वह सोकर उठा तो कमरे में से उसका मोबाइल फोन गायब था। सेक्टर 20 निवासी सिम्मी वासु ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि गत 14 अगस्त की रात्रि को वह परिजनों के साथ वॉक करने के लिए घर से बाहर गई थी । कुछ देर बाद जब घर पर लौटे तो उनके घर का ताला टूटा हुआ था। चोर घर से टीवी, सिल्वर कोइंस आदि चोरी कर ले गए। इसके अलावा थाना जारचा क्षेत्र के ग्राम राजत पुर के पास ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे के पास लगे रिलायंस जिओ कंपनी के टावर से चोरों ने 5 बैटरी चोरी कर ली। इस संबंध में महिपाल सिंह ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। Greater Noida News