
Greater Noida (चेतना मंच)। ग्रेटर नोएडा के लुक्सर स्थित जिला कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक वृद्ध कैदी की मौत हो गई। वृद्ध कैदी कैंसर से पीड़ित था। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया था जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
एसपी जेल अरुण कुमार ने बताया कि हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 63 वर्षीय मालवा पुत्र अबीर कैंसर पीड़ित था। हालत बिगड़ने पर उसे शुरुआत में जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से 4 अगस्त को उसे दिल्ली के लोक नायक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था। उपचार के बाद उसे 8 अगस्त को दोबारा जेल लाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत बिगड़ने पर उसे एक बार फिर जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान देर रात मलवा की मौत हो गई।
एसपी जेल अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मालवा के खिलाफ थाना सिकंदराबाद में वर्ष 1996 में हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ था इस मामले में न्यायालय ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी गत 30 अप्रैल को उसे डासना जेल से लक्सर जेल स्थानांतरित किया गया था। आपको बता दें कि पिछले 4 माह के दौरान लक्सर जेल में करीब आठ बंदियों की मौत हो चुकी है जेल प्रशासन बंदियों की मौत का कारण अधिक उम्र बीमारी से पीडि़त होना बता रहा है।
ग्रेटर नोएडा में रात के समय रेलवे ट्रैक पार कर रहा एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जीआरपी दादरी को सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई है।
सूचना पर मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव की शिनाख्त कराई तो उसकी पहचान बैर बादशाहपुर थाना का कोड बुलंदशहर निवासी विजयपाल सिंह के रूप में हुई प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विजयपाल रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इस दौरान वह एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। Greater Noida