
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) सौम्य श्रीवास्तव की धर्मपत्नी का निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार थी और उनका अस्पताल में उपचार चल रहा था।
ओएसडी सौम्य श्रीवास्तव की पत्नी श्रीमती डा. सुप्रिया श्रीवास्तव (44 वर्ष) की तबीयत खराब होने पर उन्हें नोएडा के प्राईमा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कई दिन उपचार चलने के बाद बीती रात उनका निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलने पर नोएडा, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों व कर्मचारियों में शोक व्याप्त हो गया।
प्राधिकरण अधिकारियों, कर्मचारियों, राजनेताओं व सामाजिक संगठनों के लोगों ने सौम्य श्रीवास्तव के सेक्टर-14ए स्थित आवास पर पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। सेक्टर 94 स्थित अंतिम निवास पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में नोएडा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी कर्मचारी व अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।