
Greater Noida : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में आक्रोश का माहौल है। इस आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए और उन्हें देश छोड़ने का निर्देश दिया। इसी संदर्भ में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में तीखी प्रतिक्रिया दी और सीमा हैदर का मुद्दा उठाते हुए सरकार पर सवाल खड़े किए।
काश 2019 में ही मोदी सरकार ने लॉन्चिंग पैड पर कब्जा कर लिया होता, आज हालात कुछ और होते। अगर आतंकवादी खाली कर चुके हैं तो अब वहां हमारी मौजूदगी होनी चाहिए। वहां कब्जा कर लेना चाहिए। अबकी बार जो कार्रवाई हो रही है, तो उसे पूरा करो – घर में घुसकर मारो। पहले यही कहा गया था, अब जाकर दिखाओ।” उन्होंने साफ तौर पर कहा कि केवल कड़ी बयानबाज़ी से आतंकवाद का अंत नहीं होगा। देश की सुरक्षा को लेकर ठोस और निर्णायक कदम उठाने की ज़रूरत है।
पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने के सरकार के फैसले पर जब उनसे सवाल किया गया, तो ओवैसी ने सीमा हैदर का मुद्दा उठाते हुए कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, “वो जो पाकिस्तानी लड़की है, सीमा हैदर, जो यहां आकर बैठ गई है – उसके बारे में कोई बात नहीं कर रहा। क्या खास बात है उसमें? क्या वजह है कि उससे इतनी मोहब्बत हो गई है सबको?” ओवैसी के इस बयान को सरकार की नीतियों पर तंज के तौर पर देखा जा रहा है, जहां वह यह दर्शाने की कोशिश कर रहे हैं कि नियमों का पालन कुछ लोगों पर सख्ती से होता है जबकि कुछ को विशेष रियायतें दी जाती हैं।
पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और बढ़ गया है। भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के लिए एयरस्पेस बंद कर दिया है और सुरक्षा एजेंसियों ने कश्मीर में घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम करते हुए कई आतंकियों को ढेर किया है। भारत सरकार ने यह भी साफ किया है कि अब किसी भी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी। Greater Noida :