Greater Noida : पंकज सिंह ने किया रोजगार मेले का शुभारंभ
Greater Noida
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:35 AM
Greater Noida : (चेतना मंच)। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में मंगलमय ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन नॉलेज पार्क ग्रेटर नोएडा में जिला सेवायोजन कार्यालय एवं केंद्रीय रोजगार अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में बृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
Greater Noida
नोएडा क्षेत्र के विधायक पंकज सिंह ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत रोजगार मेले का शुभारंभ किया। इसी प्रकार मंगलमय ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन नॉलेज पार्क ग्रेटर नोएडा के चेयरमैन अतुल मंगल ने भी रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
सहायक जिला रोजगार सहायता अधिकारी संघप्रिय आनंद ने बताया कि रोजगार मेले में 2671 बेरोजगार युवक-युवतियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिसमें से 1012 बेरोजगार युवक- युवतियों का रोजगार के लिए चयन किया गया। उन्होंने बताया कि आयोजित होने वाले रोजगार मेले में 38 कंपनियों के द्वारा प्रतिभाग करते हुए युवक युवतियों का रोजगार के लिए चयन किया गया।
नोएडा ग्रेटर- नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंचसे जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।