क्या 36 बिरादरी को साथ लेकर आगे बढ़ने की रणनीति सपा के लिए स्थानीय स्तर पर नया राजनीतिक समीकरण तैयार करेगी ? पंचायत में जुटे नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्थानीय मुद्दों को जनता के बीच ले जाने पर भी जोर दिया।

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा से सटे सलारपुर गांव में समाजवादी पार्टी की ओर से PDA पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में सपा नेताओं ने आगामी चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने और 36 बिरादरी को साथ लेकर आगे बढ़ने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं, गांवों में विकास की कमी और बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। पंचायत का आयोजन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुभाष भाटी के आयोजन में हुआ। कार्यक्रम में सहारनपुर से आए इंद्रसेन गुर्जर मुख्य अतिथि रहे, जबकि अध्यक्षता सत्ते नेता ने की। Greater Noida News
मुख्य अतिथि इंद्रसेन गुर्जर ने कहा कि समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के लिए सभी वर्गों और 36 बिरादरी को साथ लेकर आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी के संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच सक्रिय रहने की अपील की। PDA पंचायत में नेताओं ने आगामी चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा की। कार्यकर्ताओं से स्थानीय स्तर पर जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को उठाने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया गया। Greater Noida News
नोएडा महानगर अध्यक्ष आश्रय गुप्ता ने कहा कि समाजवादी पार्टी अपने सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चुनावी मैदान में उतरेगी। उन्होंने दावा किया कि पार्टी नोएडा में इस बार मजबूती के साथ चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। पंचायत के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और स्थानीय मुद्दों को जनता के बीच प्रमुखता से उठाने पर जोर दिया गया। नेताओं ने संगठन की एकजुटता को चुनावी तैयारियों का अहम हिस्सा बताया। Greater Noida News
सपा के वरिष्ठ नेता सुभाष भाटी ने किसानों की समस्याओं को लेकर स्थानीय स्तर पर कई सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि नोएडा प्राधिकरण की स्थापना किसानों की जमीन पर हुई, लेकिन इसके बावजूद स्थानीय किसान खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। सुभाष भाटी ने कहा कि किसानों की मांगों को लेकर लगातार धरने और आंदोलन होते रहते हैं। इसके साथ ही नोएडा के कई गांवों में अभी भी अपेक्षित विकास नहीं होने का दावा किया। सुभाष भाटी ने गांवों में सीवर, सीसी रोड और नालियों की समस्याओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि जिस स्तर पर गांवों का विकास होना चाहिए था, वह नहीं हो पा रहा है। बिजली और पानी की समस्याओं को लेकर भी स्थानीय लोगों के आंदोलन का उन्होंने उल्लेख किया। Greater Noida News
कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष फकीरचंद नगर, अशोक भाटी, जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय गुर्जर महासभा सुनील चौधरी, राहुल अवाना, देवेंद्र अवाना, योगेश भाटी, देवेंद्र गुर्जर, टीटू यादव, अमित भाटी, लखन यादव, पुष्पेंद्र यादव, गौरव सिंघल, नेहा पांडे, प्रतिभा ठाकुर, जाकेश बाबू, चरण सिंह भाटी, सुखबीर प्रधान, मोनू खारी, सुमित चौधरी, सतपाल नगर, गजेंद्र रक्सवाल, दिनेश, बबलू चौहान, राघवेंद्र दुबे, विकास यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। Greater Noida News
विज्ञापन