Greater Noida : दादरी में हुई चाकू बाजी से लोगों में दहशत,मामूली बात पर चले चाकू
Greater Noida
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 07:58 AM
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा चेतना मंच। Greater Noida के कस्बा दादरी में मामूली बात में हुई चाकू बाजी की घटना से दहशत व्याप्त हो गई। चाकू बाजी की इस घटना में एक युवक
घायल हो गया। गाली गलौज का विरोध करने पर दो दबंगों ने चाकू से एक युवक पर हमला बोल दिया था। पीड़ित ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
Greater Noida के कस्बा दादरी निवासी शादाब ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि वह अपने मामा पप्पू के साथ बैठा हुआ था। इस दौरान गुड्डू ने उसके साथ गाली गलौज कर दी इस बात का विरोध करने पर आरोपी उसे देख लेने की धमकी देकर मौके से चला गया । शादाब के मुताबिक कुछ देर बाद वह अपनी मां के साथ घर की तरफ जा रहा था । रास्ते में गुड्डू ने अपने एक साथी के साथ उसे रोक लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान गुड्डू ने उस पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। उसे लहू लुहान करने के बाद दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। Greater Noida थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश की जा रही है। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत है । Greater Noida