विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में युवाओं और छात्रों को निशाना बनाकर चलाए जा रहे एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। ईकोटेक-1 थाना पुलिस ने नाइजीरियाई मूल के दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर सोशल मीडिया और WhatsApp ग्रुप के माध्यम से ड्रग्स की सप्लाई कर रहे थे।

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में युवाओं और छात्रों को निशाना बनाकर चलाए जा रहे एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। ईकोटेक-1 थाना पुलिस ने नाइजीरियाई मूल के दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर सोशल मीडिया और WhatsApp ग्रुप के माध्यम से ड्रग्स की सप्लाई कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित मादक पदार्थ, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और एक स्कूटी बरामद की है। Greater Noida News
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी WhatsApp ग्रुप बनाकर कॉलेज छात्रों, युवाओं और सोसायटियों में रहने वाले लोगों से संपर्क करते थे। ऑनलाइन डिमांड मिलने के बाद वे तय स्थानों पर ड्रग्स की सप्लाई करते थे। इस नेटवर्क के जरिए नशे का कारोबार लंबे समय से संचालित किया जा रहा था। डीसीपी सेंट्रल नोएडा डॉ. प्रवीण रंजन सिंह के अनुसार, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र स्थित श्मशान भूमि कट के पास दो संदिग्ध विदेशी नागरिकों को रोका। तलाशी के दौरान उनके पास से 39.27 ग्राम क्रिस्टल एमडीएमए और मेथामफेटामाइन श्रेणी के मादक पदार्थ बरामद हुए। इसके अलावा एक इलेक्ट्रॉनिक वेटिंग मशीन और दिल्ली नंबर की स्कूटी भी जब्त की गई। बरामद ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है। Greater Noida News
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान एंथनी चिनवुबा उर्फ डेविड और अमोस मूसा उर्फ लकी के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से नाइजीरिया के रहने वाले हैं और वर्ष 2018 में छात्र वीजा पर भारत आए थे। वर्तमान में एक आरोपी बिसरख स्थित नेचर वैली सोसायटी में जबकि दूसरा नॉलेज पार्क-3 क्षेत्र में रह रहा था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों पिछले लगभग तीन वर्षों से मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े हुए थे और स्थानीय स्तर पर अपना नेटवर्क विकसित कर चुके थे। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपी दिल्ली के एक व्यक्ति से ड्रग्स खरीदकर लाते थे और फिर उसे छोटे-छोटे पैकेटों में बांटकर ग्राहकों तक पहुंचाते थे। पुलिस अब सप्लाई चेन, आर्थिक लेन-देन और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। Greater Noida News
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और विदेशी नागरिकों से संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि यह नेटवर्क कितने समय से सक्रिय था और इसके तार देश के अन्य शहरों या अंतरराष्ट्रीय गिरोहों से जुड़े हैं या नहीं। Greater Noida News
विज्ञापन