आखिर ऐसी क्या वजह है कि गंभीर चोटों और मेडिकल प्रमाण का दावा होने के बाद भी FIR दर्ज नहीं हो सकी ? शिकायतकर्ता ने आरोपी पर धारदार हथियार से हमला करने, धमकी देने और कारोबार से जुड़े जरूरी डेटा व नकदी गायब होने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाने की पुलिस ने नोएडा पुलिस कमिश्नरी की छवि खराब करने का बीड़ा उठा लिया है। नोएडा की पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने घोषणा कर रखी है कि नोएडा कमिश्नरी (गौतमबुद्ध नगर) के क्षेत्र में अपराध तथा अपराधियों के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति का पूरी ताकत के साथ इस्तेमाल किया जा रहा है। नोएडा की पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह की इस घोषणा तथा कार्यशैली के कारण अपराधी नोएडा पुलिस से खौफ खाते हैं। इसके ठीक विपरीत ग्रेटर नोएडा की पुलिस अपराधियों को संरक्षण दे रही है। Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा के अल्फा-2 सेक्टर में रहने वाले एक व्यापारी को एक अपराधी ने सरेआम मारपीट करके मरणासन्न कर दिया है। एक दबंग अपराधी की पिटाई से घायल होकर ग्रेटर नोएडा का व्यापारी वाल्मीकि कुमार साहनी पिछले 4 दिन से अपनी FIR दर्ज कराने के लिए ग्रेटर नोएडा में स्थित बीटा-2 थाने के चक्कर काट रहा है। ग्रेटर नोएडा में स्थापित बीटा-2 थाने की पुलिस वाल्मीकि कुमार साहनी की FIR दर्ज करना तो दूर बल्कि इस पीडि़त वाल्मीकि कुमार साहनी की FIR के लिए दी जाने वाली तहरीर को रिसीव तक नहीं कर रही है। Greater Noida News
आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा के अल्फा-2 के मकान नम्बर एफ-327 में रहने वाले व्यापारी वाल्मीकि कुमार साहनी 4 दिन से एक लिखित तहरीर लेकर ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाने के चक्कर काट रहे हैं। उन्होंने अपनी तहरीर में लिखा है कि दिनांक 04 अक्टूबर 2026 को लगभग शाम 7:00 बजे, अल्फा-2 मार्केट, ग्रेटर नोएडा में विवेक रंजन, पुत्र अशोक कुमार सिंह, ने मुझ पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर मेरी हत्या का प्रयास किया। आरोपी ने मेरे चेहरे, विशेषकर आंख के नीचे, तथा सिर पर कई वार किए, जिससे मुझे गंभीर चोटें आईं और कई टांके लगे। मेरी MLC संबंधित अस्पताल में उपलब्ध है। आरोपी पहले भी मुझे जान से मारने और चेहरा खराब करने की धमकी देता रहा है तथा घटना के बाद भी धमकियां दे रहा है। इसलिए मुझे अपनी जान एवं सुरक्षा को गंभीर खतरा है। इसके अतिरिक्त, आरोपी हमारे कार्यालय में मैनेजर के रूप में कार्य करता था और उसे हमारे महत्वपूर्ण business data, WhatsApp inquiries और leads तक पहुंच थी। कार्यालय की जांच के बाद ये सब गायब मिली हैं। हमें आशंका है कि आरोपी ने ये leads/data चोरी करके किसी अन्य व्यक्ति/स्थान पर उपलब्ध कराए हैं। इसके अलावा, कार्यालय के official expenses के लिए रखी लगभग ₹20,000-₹25,000 की नकदी भी आरोपी द्वारा ले जाने का पता कार्यालय के रिकॉर्ड की जांच के बाद चला है। अतः इस संबंध में भी जांच एवं बरामदगी आवश्यक है। आरोपी के पास हमारे business data तक access होने के कारण उसके मोबाइल, WhatsApp, कंप्यूटर/लैपटॉप एवं अन्य digital devices की जांच कर data/leads के संबंध में आवश्यक digital evidence सुरक्षित किया जाना आवश्यक है। वाल्मीकि कुमार साहनी ने आगे लिखा है कि आरोपी विवेक रंजन के विरुद्ध तत्काल FIR दर्ज की जाए और हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) सहित लागू उचित धाराओं में कार्रवाई की जाए। आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में इस्तेमाल धारदार हथियार बरामद किया जाए। आरोपी द्वारा दी गई पूर्व एवं वर्तमान जान से मारने/चेहरा खराब करने की धमकियों की जांच की जाए। गायब हुई leads/data एवं उनके संभावित अनधिकृत उपयोग हस्तांतरण की जांच की जाए। आरोपी के digital devices/data की जांच कर आवश्यक evidence सुरक्षित किया जाए। मेरी एवं मेरे परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। Greater Noida News
विज्ञापन