ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में पुलिस ने तीन आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों से पिस्टल, कारतूस, चाकू और मोटरसाइकिल बरामद हुई।

Greater Noida News: थाना सूरजपुर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 32 बोर की अवैध पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस, दो अवैध चाकू और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार तीनों अभियुक्तों को लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर ओमीक्रोन-3 सर्विस रोड से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 4 सितंबर 2026 को थाना सूरजपुर पुलिस को स्थानीय स्तर पर सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध युवक अवैध हथियारों के साथ क्षेत्र में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुजैद उर्फ मुजैफ पुत्र सलीम, गौरव पुत्र अनिल और ललित पुत्र सुशील कुमार के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान मुजैद के कब्जे से 32 बोर की अवैध पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। वहीं गौरव और ललित के पास से एक-एक अवैध चाकू बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से UP16AD1290 नंबर की मोटरसाइकिल भी बरामद की है, जिसे धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए मुजैद उर्फ मुजैफ की उम्र करीब 21 वर्ष है और वह कस्बा बिलासपुर, थाना दनकौर का रहने वाला है। उसके कब्जे से एक .32 बोर की अवैध पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस मिले हैं। गौरव, उम्र करीब 33 वर्ष, ग्राम पीपलका थाना दनकौर का निवासी है। उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद किया गया। वहीं ललित, उम्र करीब 24 वर्ष, मूल रूप से ग्राम भटौना थाना गुलावटी, बुलंदशहर का रहने वाला है और वर्तमान में कस्बा व थाना सूरजपुर क्षेत्र में रहता है। उसके कब्जे से भी एक अवैध चाकू बरामद हुआ है। Greater Noida News:
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में गौरव और ललित का पूर्व आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। गौरव के खिलाफ थाना बीटा-2 में वर्ष 2020 में धारा 188/269/270 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। इसी प्रकार ललित के खिलाफ थाना बिसरख में वर्ष 2024 में धारा 323/452/120बी भादवि के तहत मुकदमा दर्ज बताया गया है।
थाना सूरजपुर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मु0अ0सं0 500/2026, धारा 3/4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अवैध हथियार और कारतूस उन्हें कहां से मिले थे तथा उनका इस्तेमाल किसी आपराधिक वारदात में किया जाना था या नहीं। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है। मामले में पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। Greater Noida News:
विज्ञापन