
Greater Noida News : पहल वेलफेयर फाउंडेशन एवं DDRWA के संयुक्त प्रयास से ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बेहतर कानून व्यवस्था और ट्रैफिक की समस्या के निवारण के लिए जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हुए। गौर सौन्दर्यम के सीनियर सिटीजन क्लब में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सैकड़ों निवासियों की उपस्थिति में सार्वजनिक समस्याओं को पुलिस प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों को उनके बेहतरीन कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
DDRWA के अध्यक्ष एनपी सिंह ने डीसीपी सेंट्रल श्रीमती सुनीति सिंह, एसीपी-द्वितीय आरसी पांडेय, अनिल कुमार राजपूत व ट्रैफिक इंचार्ज मोहकम सिंह को उनके उत्कर्ष कार्यों के लिए सम्मानित किया। डीडीआरडब्ल्यू के अध्यक्ष एनपी सिंह ने कहा कि पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सभी एओए/आरडब्ल्यूए की टीम के निर्वाचित सदस्यों की परेशानी व रोजाना की समस्याओं पर विशेष ध्यान देना चाहिए। प्रत्येक महीने एओए/आरडब्ल्यूए की टीम के साथ कानून व्यवस्था व ट्रैफिक की समस्यों के निवारण के लिए जनसंवाद करते रहना चाहिए।
पहल संस्था के अध्यक्ष डीके सिंह ने बताया कि संस्था ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सार्वजनिक समस्याओं के निवारण के लिए डीसीपी सेंट्रल श्रीमती सुनीति सिंह को लिखित पत्र सौंपा। जिसमें स्ट्रीट डॉग्स एवं बंदरों की समस्या, ट्रैफिक की समस्या, चौराहे पर ऑटोमैटिक सिग्नल प्रणाली स्थापित करवाना, लोकल मार्केट एवं प्रत्येक चौराहे पर CCTV कैमरे स्थापित करवाना, अवैध लोकल मार्केट को मुख्य रोड़ से अधिकृत वेंडिंग ज़ोन में स्थानांतरित करवाना, सुरक्षा दृष्टि से रात तक पुलिस की गस्त बढ़ाना और तेज गति वाहनों से अक्सर होने वाले दुर्घटनाओं से निजात के लिए गौर सिटी के लिए फुटओवरब्रिज एवं पैरामाउंट गोल्फ फ़ॉरेस्ट सोसाइटी के पास पुलिस चौकी का निर्माण करवाना हैं, जिसके जल्द से जल्द निवारण के लिए डीसीपी ने भरोसा दिया।
जनसंवाद कार्यक्रम में डीसीपी सेंट्रल श्रीमती सुनीति सिंह, एसीपी-द्वितीय आरसी पांडेय, एसएचओ अनिल कुमार राजपूत, ट्रैफिक इंचार्ज मोहकम सिंह, डीडीआरडब्ल्यूए के अध्यक्ष एनपी सिंह, अनिल कुमार सिंह, कर्नल सुधीर चौधरी, अतेंदर चौहान, अनिल प्रताप सिंह, दिव्यांग शास्त्री, पंडित आरएन त्रिपाठी, कृष्णकांत सिंह, एसके सक्सेना, पीके सिंह और ग़ौर सौंदर्यम सोसायटी के एओए अध्यक्ष आरके गुप्ता, मानिक दत्ता, आशीष सिंह, सुधा सिंह, ब्रिजपाल सिंह आदि प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।