
Greater Noida News : यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YIEDA) के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव (अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास) अनिल कुमार सागर ने यमुना प्राधिकरण कार्यालय में प्राधिकरण की गतिविधियों से संबंधित प्रस्तुतिकरण का अवलोकन किया। प्राधिकरण द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों एवं औद्योगिक विकास से संबंधित क्रियाकलापों पर बैठक में उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों से विचार विमर्श किया गया। प्रमुख सचिव द्वारा निर्देशित किया गया कि आवंटियों को लीज डीड व नक़्शा पास करवाने के लिए प्रोत्साहित किया जाये, जिससे इस क्षेत्र में अधिक से अधिक निर्माण इकाइयाँ प्रोडक्शन चालू कर सकें।
उन्होंने आदेशित किया कि आवंटित औद्योगिक भूखंडों के आवंटियों को जल्द से जल्द क़ब्ज़ा दिलाने की कार्ययोजना पर कार्य किया जाये। इसके अतिरिक्त यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए प्राधिकरण को दिए गए लक्ष्य प्राप्ति के संबंध में भी समीक्षा की गई।
ग्रेटर नोएडा में आगामी 21 से 25 सितंबर में होने वाली यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2023 की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। प्राधिकरण सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में प्राधिकरण के सभी विभागों की विभागाध्यक्ष जीएम प्लानिंग श्रीमती लीनू सहगल, जीएम फाइनेंस बिशंबर बाबू द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रस्तुतिकरण अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी कपिल कुमार सिंह द्वारा दिया गया। एयरपोर्ट व फ़िल्म सिटी प्रोजेक्ट्स के संबंध में विस्तृत जानकारी विशेष कार्याधिकारी शैलेंद्र भाटिया द्वारा दी गई।
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष अनिल कुमार सागर द्वारा प्राधिकरण के औद्योगिक क्षेत्रों का भ्रमण किया गया तथा वहाँ किए जा रहे हैं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। उनके द्वारा प्राधिकरण के सेक्टर 33 में स्थापित किए जा रहे टॉय पार्क में औद्योगिक इकाइयों के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया।
आपको बता दें कि प्राधिकरण द्वारा सेक्टर 33 में 100 एकड़ क्षेत्रफल पर टाइम पार्क का निर्माण कराया जा रहा है। प्राधिकरण द्वारा इसमें विभिन्न श्रेणी के 142 भूखंडों का आवंटन किया गया है, जिनमें से 91 इकाइयों को चेक लिस्ट जारी की जा चुकी है तथा 39 इकाइयों द्वारा लीज डीड की कार्रवाई सम्पन्न की जा चुकी है। आज इस औद्योगिक टॉय पार्क क्लस्टर में फैक्टरी निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया।
[caption id="attachment_111846" align="alignnone" width="895"]
Greater Noida News[/caption]
इस अवसर पर द टॉय एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष अजय अग्रवाल, उपाध्यक्ष नरेश गौतम, कन्वेनर नरेश कुमार गुप्ता, को कन्वेनर तरुण चेतवानी सहित अन्य उद्योगपतियों द्वारा प्रतिभाग किया गया तथा प्राधिकरण द्वारा टॉय पार्क के निर्माण में दिए जा रहे सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। साथ ही साथ अजय अग्रवाल द्वारा अवगत कराया गया कि आगामी 1 वर्ष में कई फैक्ट्रियों का निर्माण कार्य पूर्ण कर उत्पादन चालू करा दिया जाएगा।
प्राधिकरण द्वारा अलाटमेंट में पारदर्शी व्यवस्था अपनाई गई है। प्राधिकरण से अनुरोध हैं की जिन लोगों को चेकलिस्ट नहीं मिली है उन्हें भी चेकलिस्ट जारी करने की कार्यवाही शीघ्र की जाये। प्राधिकरण में नक़्से भी पास करने के लिए जमा करा दिये जाएँगे। उन्होंने कहा कि हमने इंपोर्ट को घटाकर एक्सपोर्ट को बढ़ाया गया है। आजकी तारीख में एक्सपोर्ट 60 प्रतिशत के क़रीब भी है।
यमुना प्राधिकरण का टॉय क्लस्टर देश का सबसे बड़ा टॉय क्लस्टर है। टॉय क्लस्टर में काफ़ी रोज़गार भी मिलता है। प्राधिकरण के अध्यक्ष महोदय द्वारा 100 एकड़ में विस्तारित टॉय क्लस्टर में निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया।
अपने संबोधन में प्रमुख सचिव ने कहा कि जब मुझे यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अरुणवीर सिंह द्वारा इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने का निवेदन किया था, तब मुझे इस तरह के विकास कार्यों को देखकर, टॉय क्लस्टर में आकर काफ़ी गौरवान्वित हुया हूँ। यहाँ इतने उद्यमियों की भागीदारी सारहनीय है। मुझे यह जानकर अच्छा लगा कि यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण से मिल रहे सहयोग से सभी उद्यमी खुश हैं।
इस अवसर पर प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी कपिल सिंह, विशेष कार्याधिकारी शैलेंद्र भाटिया, शैलेन्द्र कुमार सिंह तथा प्राधिकरण के अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। Greater Noida News