
Greater Noida (चेतना मंच)। जनपद गौतमबुद्ध नगर की लुकसर स्थित जिला कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक वृद्ध बंदी की मौत हो गई। मौत के कारणों का पता जानने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है।
थाना इकोटेक्स 1 प्रभारी सरिता मलिक ने बताया कि जिला कारागार में बंद ग्राम दाखोड़ी जनपद शामली निवासी 84 वर्षीय नेपाल पुत्र उदय सिंह की बीती रात्रि मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उन्होंने बताया कि नेपाल सिंह के खिलाफ 5 जून 1979 में मुजफ्फरनगर जिले में हत्या का मामला दर्ज हुआ था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वर्ष 1980 में वह इस मामले में जेल से जमानत पर रिहा हो गया था। 1983 में इस मामले में पुलिस ने उसे न्यायालय के आदेश पर फिर जेल भेजा था। कुछ समय बाद वह फिर जमानत पर रिहा हो गया था।
उन्होंने बताया कि 8 मई 2018 को न्यायालय ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। 23 जून 2018 को उसे गौतमबुद्ध नगर की लुकसर जिला कारागार में भेजा गया था। वर्ष 2018 से नेपाल सिंह लगातार लुकसर जेल में अपनी सजा काट रहा था।