
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के अंसल गोल्फ लिंक स्थित ड्वेलिंग रेजीडेंसी में जाट समाज ग्रेटर नोएडा के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए मुख्य चुनाव अधिकारियों द्वारा बुलाई गई आम सभा की मीटिंग हुई। निवर्तमान अध्यक्ष उदयवीर सिंह के अनुमोदन के उपरांत उपस्थित समस्त जाट समाज के सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से रनवीर सिंह को निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया।
इस आशय की घोषणा चुनाव अधिकारी धर्मराज सिंह, ओमवीर सिंह व हरवीर सिंह तालान ने संयुक्त रूप से की। इस अवसर पर निवर्तमान कार्यकारिणी द्वारा विगत दो वर्षों की आय- व्यय और किए गए कार्यों का ब्योरा पेश किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष रनवीर सिंह ने उनके अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध निर्वाचन किए जाने पर समस्त जाट समाज ग्रेटर नोएडा का आभार व्यक्त कर समाज के अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए सभी का सहयोग लेकर पूरा करने का वादा किया।
Read More - ग्रेटर नोएडा में होने वाली MOTO GP 2023 रेस के विरोध में एकजुट हो रहे हैं किसान, करेंगे आंदोलनइस अवसर पर समाज की ओर से चतर सिंह, गजेन्द्र सिंह, विनोद राठी, जगदीश पाल, हरप्रसाद सिंह, अनिल तालान, सतीश गुलिया, गवेन्द्र सिंह, वीरेंद्र पूनिया, अजीत सिंह, योगेन्द्र पंवार, जुगेंद्र सिंह, सुबोध चौधरी एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।