Greater Noida : बाराही मेले में रागिनी गायकों ने बांधा समां
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:32 AM
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर में चल रहे प्राचीन ऐतिहासिक बाराही मेला-2022 के चौथे दिन रागनियों की धूम रही। अंजलि एकेडमी सूरजपुर की अंजलि और मिताली जोशी ने बेहतर प्रस्तुति देते हुए खूब वाहवाही बटोरी। वहीं डीएस कान्वेंट स्कूल सूरजपुर के नन्हें मुन्हे बच्चों ने भी गीत संगीत और नृत्य की प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया।
अंजलि शर्मा और मिताली जोशी और डीएस पब्लिक स्कूल के बच्चों को बेहतर प्रस्तुति के लिए शिव मंदिर मेला समिति के अध्यक्ष चौधरी धर्मपाल भाटी प्रधान, संरक्षक श्रीचंद भाटी, महासचिव ओमवीर बैंसला, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सिंघल, मीडिया प्रभारी मूलचंद शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बिजेंद्र ठेकेदार, उपाध्यक्ष जगदीश भाटी एडवोकेट और डा0 सुनील देवधर आदि पदाधिकारियों ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। वहीं कुदरती विशेष आकृति और आकार के नन्हे मुन्हें शंकर भाई ने- ओ मां तू कितनी भोली, कितनी अच्छी है, प्यारी प्यारी मां, ओ मा- ओम मा मार्मिक, गीत प्रस्तुत करते हुए दर्शकों की जमकर तालियां बटोरी। एक नन्ही बच्ची ने भी दमदार नृत्य प्रस्तुत किया। रागनियों के रंगारंग कार्यक्रमों में रामिंदर नागर, विनयपाल नागर, ओमवीर विधूडी, मीनू चौधरी, करिश्मा, नेहा और सुरेंद्र भाटी आदि कलाकारों ने खास प्रस्तुतियां दीं।
शिव मंदिर मेला समिति के महासचिव ओमवीर बैंसला ने बताया कि प्राचीनकालीन बाराही मेला-2022 में दर्शकों की भारी भीड उमड रही है। यहां उंट की सवारी कर बच्चे जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। जब कि सर्कस, जादूगर, भूत बंगला, लडकी का नागिन में बदलता रूप, मौत का कुआ, झूले आदि खेल तमाशे लगातार लोगों का मनोंरजन कर रहे हैं। लोक कला संस्कृति मंच से राजस्थान और हरियाणा से आए कलाकारों द्वारा गीत संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियां दी जा रही हैं।
इस मौके पर कार्यक्रम मे चौधरी धर्मपाल भाटी प्रधान, ओमवीर बैंसला, लक्ष्मण सिंघल, मूलचंद शर्मा और राजपाल खटाना, रूपेश चौधरी, हरि शर्मा, भंवर सिंह बैसोया, अनिल कपासिया, अज्जू भाटी, देवा शर्मा और राजकुमार नागर आदि मेला समिति के पदाधिकारी और गणमान्यजन उपस्थित रहे।