ग्रेटर नोएडा में किसानों की 15 सूत्रीय मांगों को लेकर एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। किसान नेता राकेश टिकैत बुधवार को किसानों के जत्थे के साथ यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण पहुंचे। करीब दोपहर 2 बजे प्राधिकरण पहुंचने के बाद उन्होंने धरनास्थल पर मौजूद किसानों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को जाना।

Greater Noida News : यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) क्षेत्र में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों के बीच बुधवार, 16 सितंबर 2026** को किसान नेता और भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पहुंचे। करीब दोपहर 2 बजे किसानों के जत्थे के साथ राकेश टिकैत यमुना प्राधिकरण पहुंचे और धरनास्थल पर मौजूद किसानों से लंबी बातचीत की। राकेश टिकैत के पहुंचने के बाद किसान आंदोलन को लेकर हलचल तेज हो गई। किसानों से बातचीत के बाद यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण के CEO राकेश कुमार सिंह ने राकेश टिकैत तथा भाकियू के प्रमुख नेताओं को प्राधिकरण के बोर्ड रूम में बातचीत के लिए आमंत्रित किया। Greater Noida News
प्राधिकरण के बोर्ड रूम में राकेश टिकैत, भाकियू के प्रमुख नेताओं और यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों के बीच किसानों की मांगों को लेकर लंबी बैठक शुरू हुई। समाचार लिखे जाने तक बैठक जारी थी। बैठक में किसानों की जमीन, मुआवजा, आबादी और रोजगार समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हो रही थी। किसान नेताओं का कहना है कि लंबे समय से उनकी मांगों को लेकर उन्हें आश्वासन दिए जाते रहे हैं, लेकिन अब किसान केवल आश्वासन नहीं चाहते। Greater Noida News
भाकियू के राष्ट्रीय महामंत्री पवन खटाना ने बैठक के दौरान किसानों की नाराजगी स्पष्ट करते हुए कहा कि किसानों को लगातार आश्वासन मिल रहे हैं, लेकिन अब केवल आश्वासन से काम नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों की 15 सूत्रीय मांगों पर ठोस निर्णय नहीं होता, तब तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। Greater Noida News
किसान नेताओं की ओर से प्रमुख रूप से निम्न मांगें उठाई जा रही हैं
1. भूमि अधिग्रहण के एवज में किसानों को 10 प्रतिशत विकसित भूखंड दिया जाए।
2. आबादी के निस्तारण और लंबित लीज-बैक मामलों का तत्काल समाधान किया जाए।
3. किसानों को 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा बढ़ी हुई दर से दिया जाए।
4. किसानों के बच्चों को रोजगार उपलब्ध कराया जाए।
5. किसानों का कहना है कि पिछले 12 वर्षों से सर्किल रेट में बढ़ोतरी नहीं हुई है, इसलिए उचित बाजार दर के आधार पर मुआवजा दिया जाए।
6. किसानों ने 2013 के भूमि अधिग्रहण कानून को लागू करने की मांग भी उठाई है।
किसानों का कहना है कि जमीन अधिग्रहण से लेकर मुआवजा, आबादी और रोजगार तक कई ऐसे मामले हैं जिनका समाधान लंबे समय से लंबित है। अब किसान इन मामलों में ठोस कार्रवाई चाहते हैं। Greater Noida News
राकेश टिकैत के यमुना प्राधिकरण पहुंचने की सूचना के बाद बड़ी संख्या में किसान धरनास्थल पर जुटे। टिकैत ने पहले किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और इसके बाद प्राधिकरण अधिकारियों के साथ वार्ता में शामिल हुए। इस बैठक को इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि किसान अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं और भाकियू नेतृत्व ने स्पष्ट किया है कि केवल आश्वासन के आधार पर आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा। Greater Noida News
धरने और वार्ता के दौरान भाकियू से जुड़े अनेक पदाधिकारी एवं किसान मौजूद रहे। इनमें मथुरा जिला अध्यक्ष मीरा सिंह, आशु शर्मा, आगरा मंडल अध्यक्ष युवा विपिन यादव, मटरू नागर, अजीत अधाना, बलजीत नागर, राजे प्रधान, रॉबिन नागर, भगत सिंह प्रधान, प्रकाश फौजी, राकेश खाजपुर, बेली भाटी, गुलाब, ललित चौहान, लाला यादव, अमित डैढा, विकास भाटी, राकेश नंबरदार, जगत प्रधान, संजू, अमित जैलदार, नागेश, सुवे राम मास्टर, अनित कसाना, अरविंद लोहिया, अजय भाटी, अविनाश तंवर, अनिल, सुरेश सिंह, साजिद, उदयवीर, योगेश शर्मा, नरेश चौहान, ताराचंद, जयकरण, वीरपाल, देवी राम मास्टर, नरेंद्र कसाना, मोहित कसाना, रविंद्र नागर, बिजेंद्र, श्यामवीर, प्रताप नागर, आनंद चौधरी, प्रवीण शर्मा, नितीश राणा, श्याम सिंह, राजेश हरि, प्रवीण चौधरी, विनोद राजपूत, जैसलमेर त्यागी, अर्जुन सिंह, गोपाल शर्मा, महेश चंद शर्मा, नूर हसन, रविंद्र कुमार, राहुल भाटी, जितेंद्र बैरागी, गौरव बैरागी, जितें गुर्जर, सोनू कसाना, अमित भाटी समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। Greater Noida News
फिलहाल राकेश टिकैत और किसान नेताओं की यमुना प्राधिकरण के CEO राकेश कुमार सिंह तथा अधिकारियों के साथ बातचीत जारी है। किसानों की प्रमुख मांगों पर बैठक में क्या निर्णय निकलता है, इस पर सभी की नजर है। Greater Noida News
यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण के CEO राकेश कुमार सिंह के साथ मैराथन बैठक करने के बाद बैठक से बाहर निकले किसान नेता राकेश टिकैत ने चेतना मंच के ग्रेटर नोएडा ब्यूरो प्रमुख रमाकांत पांडेय तथा चेतना मंच के वरिष्ठ संवाददाता अरूण सिन्हा के साथ बातचीत की। इस बातचीत में राकेश टिकैत ने साफ-साफ कहा कि अभी तक प्राधिकरण के अधिकारी किसानों से बात नहीं कर रहे हैं। आज बातचीत शुरू हुई है। मुझे उम्मीद है कि किसान व अधिकारी बैठकर किसानों की सभी 15 मांगों को पूरा कर देंगे। राकेश टिकैत ने कहा कि जब तक किसानों की सभी 15 मांगें पूरी नहीं हो जाती धरना लगातार जारी रहेगा । Greater Noida News
विज्ञापन