बिग ब्रेकिंग: ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार चार दोस्तों की दर्दनाक मौत
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 08:14 PM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 08:14 PM
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से इस समय बड़ी खबर आ रही है। ग्रेटर नोएडा में एक दर्दनाक हादसे में चार दोस्तों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि चारों दोस्त एक ही बाइक से जा रहे थे। इस हादसे के बाद इलाके में कोहराम मच गया है। मृतक युवकों के परिजन नोएडा के सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल पहुंचे हैं। Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक 3 क्षेत्र के कुलेसरा पुस्ते पर सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि एक बाइक पर सवार होकर जा रहे चार युवकों को एक वेगनआर कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
उपचार के दौरान चारों की मौत
पुलिस ने घायल युवकों को सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान चारों युवकों की मौत हो गई। नोएडा पुलिस के मुताबिक इस हादसे में बाइक पर सवार युवक सुमित, लवकुश, रिहान व मोनू ठाकुर की मौत हो गई है। वह चारों युवक कुलेसरा के आसपास के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं।