
Greater Noida : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा शहर में रविवार को सड़क दो गुटों के लिए युद्ध का मैदान बन गई। हालात यह हो गए कि दोनों गुटों के लोग एक दूसरे पर महाभारत के युद्ध की मानिंद टूट पड़े। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोग सड़क पर दो गुटों में हो रही मारपीट का नजारा तो देखते रहे, लेकिन किसी ने भी बीच बचाव कराने की पहल तक नहीं की।
मामला थाना सूरजपुर क्षेत्र का बताया जाता है। बताया जाता है कि सूरजपुर कस्बे के मेन दादरी रोड पर विजय मेडिकल स्टोर के सामने राह चलते दो बाइकों के चालकों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। यह कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों ही बाइकों पर सवार युवक अपनी अपनी बाइक से नीचे उतर आए और बीच सड़क पर ही आपस में भिड़ गए।
[video width="640" height="352" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2023/03/WhatsApp-Video-2023-03-19-at-7.22.44-PM.mp4"][/video]मारपीट में जमकर लात घुसे चले। आसपास के लोग तमाशबीन बने रहे। बीच सड़क पट दो गुटों के बीच हुई मारपीट से सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। इस दौरान किसी ने मोबाइल से वीडियो बना ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। बताया जाता है कि आसपास उपस्थित लोगों व दुकानदारों से पूछताछ कर पहचान का प्रयास किया गया तो कोई पहचान नहीं हो सकी।
उधर, पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की पहचान के प्रयास लगातार किये जा रहे हैं। बाद पहचान आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।