ग्रेटर नोएडा में सड़क की बदहाल स्थिति एक बार फिर सवालों के घेरे में है। गामा-2 और बीटा-1 के बीच कनॉट प्लेस मॉल के सामने सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण एक बीटेक छात्र हादसे का शिकार हो गया।

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा को आधुनिक शहर के तौर पर विकसित करने के दावे के बीच शहर की बदहाल सड़कें अब नागरिकों के लिए बड़ी परेशानी और हादसों का कारण बनती जा रही हैं। गामा-2 और बीटा-1 के बीच कनॉट प्लेस मॉल के सामने सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण एक बीटेक छात्र सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। छात्र परीक्षा देने के लिए जा रहा था, तभी सड़क की खराब स्थिति के बीच हुए घटनाक्रम में उसे चोटें आईं और अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। हादसे के बाद स्थानीय नागरिकों ने ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण की सड़क व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। नागरिकों का कहना है कि संबंधित सड़क की खराब स्थिति को लेकर पहले भी शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन समय रहते कार्रवाई नहीं की गई। अब लोगों ने सड़क की मरम्मत के साथ-साथ लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों की जवाबदेही तय करने की मांग की है। Greater Noida News
जीटा-1 निवासी और IILM यूनिवर्सिटी के बीटेक छात्र वैभव उपाध्याय परीक्षा देने जा रहे थे। उनके मुताबिक सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण बाइक चालक को अचानक ब्रेक लगाना पड़ा। इसी दौरान पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे में वैभव के सिर और सीने में चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद आसपास के लोगों में सड़क की स्थिति को लेकर नाराजगी है। Greater Noida News
मौके पर मौजूद शिवानी पांडे के अनुसार हादसे के बाद वैभव गंभीर रूप से घायल अवस्था में थे। स्थानीय लोगों ने तत्काल उनकी मदद की और अस्पताल पहुंचाया। उनका कहना है कि सड़क पर बने गहरे गड्ढे हादसे की बड़ी वजह बने। Greater Noida News
गामा-1 निवासी समाजसेवी रत्नेश राहुल नंबरदार ने बताया कि कुछ समय पहले उनके पिता और एक स्थानीय महिला भी इन गड्ढों के कारण घायल हुए थे। उनके अनुसार सड़क की स्थिति को लेकर प्राधिकरण में लिखित शिकायत भी दी गई थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। गामा-2 निवासी जीपी गोस्वामी ने भी गामा-1 और गामा-2 की कई सड़कों की खराब स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि सड़कों पर रोजाना बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं और गड्ढों के कारण दुर्घटना का खतरा बना रहता है। Greater Noida News
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क खराब होने की शिकायतों के बावजूद यदि समय पर मरम्मत नहीं होती है तो हादसे की स्थिति में जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए। नागरिकों ने क्षतिग्रस्त सड़कों का तत्काल सर्वे कराने की मांग की है। Greater Noida News
इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA), गौतम बुद्ध नगर के अध्यक्ष एवं जीटा-1 निवासी अमित कुमार उपाध्याय ने प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी रवि कुमार एन. से मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने का आग्रह किया है। उन्होंने संबंधित सड़क की रिसर्फेसिंग, निर्माण गुणवत्ता और लागत की तकनीकी जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जांच में लापरवाही सामने आती है तो संबंधित ठेकेदारों के साथ जिम्मेदार वरिष्ठ अधिकारियों पर भी कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। Greater Noida News
IBA के महासचिव एवं ईटा-1 निवासी सुनीलदत्त शर्मा ने कहा कि ईटा-1 समेत कई आवासीय क्षेत्रों की सड़कें खराब हालत में हैं। उन्होंने दावा किया कि हाल में बनाई गई सर्विस रोड भी टूटने लगी है। उन्होंने एटीएस गोलचक्कर से रामपुर गोलचक्कर तक सड़क व्यवस्था के साथ साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट और हॉर्टिकल्चर व्यवस्था में सुधार की मांग की है। Greater Noida News
बीटा-2 निवासी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा आरती शर्मा ने कहा कि खराब सड़कें सिर्फ वाहन चालकों के लिए समस्या नहीं हैं, बल्कि महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग और विद्यार्थी भी इससे प्रभावित हो रहे हैं। उनका कहना है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद यदि सड़कें नहीं सुधरती हैं तो यह प्रशासनिक जवाबदेही का गंभीर विषय है। नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत होनी चाहिए। Greater Noida News
स्थानीय नागरिकों के मुताबिक ग्रेटर नोएडा में विकास का मतलब केवल नई इमारतें और बड़े प्रोजेक्ट नहीं हैं। सुरक्षित सड़कें, पर्याप्त स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई, जल निकासी और बेहतर रखरखाव भी शहर के विकास का अहम हिस्सा हैं। Greater Noida News
नागरिकों ने दुर्घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने, संबंधित सड़क की तकनीकी जांच और रिसर्फेसिंग कराने तथा निर्माण गुणवत्ता की जांच की मांग की है। इसके अलावा दोषी पाए जाने वाले ठेकेदारों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की गई है। नागरिकों ने ग्रेटर नोएडा के सभी आवासीय और औद्योगिक क्षेत्रों की सड़कों का सर्वे कराकर उन्हें गड्ढामुक्त कराने, स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई, जल निकासी और हॉर्टिकल्चर व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग उठाई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वैभव उपाध्याय के साथ हुआ हादसा एक चेतावनी है। यदि समय रहते सड़कों की स्थिति नहीं सुधारी गई तो भविष्य में किसी बड़े हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। अब नागरिक सड़क की मरम्मत के साथ यह भी चाहते हैं कि लापरवाही के लिए जिम्मेदारी तय हो और व्यवस्था में स्थायी सुधार दिखाई दे। Greater Noida News
विज्ञापन